Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुरु पूíणमा: गुरु को नमन, लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

बुलंदशहर: गुरू पूíणमा पर लोगों ने गुरु का नमन-वंदन व स्मरण किया। कबीर कहते हैं कि गुरु तो ईश्वर से भ

By Edited By: Updated: Fri, 31 Jul 2015 10:40 PM (IST)
Hero Image

बुलंदशहर: गुरू पूíणमा पर लोगों ने गुरु का नमन-वंदन व स्मरण किया। कबीर कहते हैं कि गुरु तो ईश्वर से भी श्रेष्ठ है। गुरु ही जो

ब्रह्म का ज्ञान कराता है। सो ज्ञान चक्षु खोलेन वाले गुरु के लिए विशेष

पूजा अर्चनाएं हुईं। गुरु पूíणमा के अवसर पर जनपद के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

दिल्ली

रोड स्थित शिप्रा होटल गुरु पूजा महोत्सव आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु श्री आशुतोष महाराज जी को याद किया गया। कार्यक्रम से जुडे़ श्याम सुंदर पाठक ने बताया कि गुरु की महिमा अपरंपार है। बिना गुरु के ईश्वर की कल्पना भी मुश्किल है। अनुज, मनोज, लवी, मनीषा, पवन, सरोज, संतोष, परमानंद आदि रहे। नगर में डीएम रोड, कालीनदी रोड पर भी गुरु पूíणमा के उपलक्ष्य

में विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

अनूपशहर: गुरू पूíणमा करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी

लगाकर गुरु को नमन किया। विभिन्न घाटों पर दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दरअसल, श्रद्धालुओं ने देर रात से ही गंगा पहुंचना शुरू कर दिया था। भोर होने के साथ गंगा तट पर ही भगवान सत्य नारायण की कथा सुनने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आवागमन चलता रहा। गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पालिका द्वारा गोताखोर युक्त नावें लगा रखी थी। खोएं पाये व दिशा निर्देश के लिए पालिका कार्यालय से लाउड स्पीकर के माध्यम से अवगत कराया जा रहा था। शिव चौक से गंगा तट तक मुख्य मार्ग पर प्रसाद, बच्चों के खिलौनों व महिलाओं की जरुरत का सामन बेचने वाली दुकानें सजी हुई थी। मेले के दौरान एक महिला का कुंडल छीनने, कई लोगों के पर्स चोरी करने, मोबाइल चोरी करने की घटनाएं भी घटित हुई है। इस मौके पर पुल के दोनो बने अस्थाई घाट, पक्के घाट, लाल महादेव घाट, दिनेश घाट, बबस्टरगंज घाट, नये घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। प्रत्येक घाट पर भण्डारों का आयोजन कर प्रसाद के रूप में सब्जी-कचौड़ी, हलुआ का वितरण किया जा रहा था। इमली बजरिया, शिव चौक व अम्बेडकर पार्क पर जाम की स्थिति बनी रही।

नरौरा: नरौरा, राजघाट व रामघाट के विभिन्न गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में गंगा नदी में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अíजत किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुओं की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। नगर के श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय नरवर में प्रधानाचार्य महेश प्रकाश शर्मा ने छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में वैदिक रीती रिवाज के साथ

मंत्रोच्चारण करते हुए विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद विद्यालय के

छात्रों ने अपने गुरूजनों की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भैरव गंगा घाट स्थित बाबा श्री काल भैरव एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान काल भैरव एवं महाकालेश्वर जी का विशेष श्रंगार कर पूजन किया गया। पूजन के पश्चात मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के टाटिया बाबा आश्रम, पूर्णनन्द महाराज आश्रम, दयालु आश्रम,शिवधाम आश्रम, स्वरूपाधाम आश्रम, दुग्द्धाधारी आश्रम,बिहारघाट के विष्णु आश्रम, भरतदास बाबा आश्रम, रामघाट

के ननुआ चपरासी आश्रम, उडिया बाबा आश्रम, घडे वाले बाबा आश्रम आदि में संतों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिन्होंने अपने अपने गुरूओं की पूजा अर्चन कर पुण्य लाभ अíजत किया। गुरू पूíणमा की पूर्व संध्या पर रामघाट के ननुआ चपरासी आश्रम में जागरण का आयोजन किया गया तथा प्रात: बेला में ननुआ आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। परम भागवत संत विष्णुआश्रम जी महाराज के प्रधान शिष्य

दण्डी स्वामी भागवत आश्रम नेपाली बाबा के निर्वाणोत्सव के अवसर पर

विहारघाट स्थित दण्डी आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन शनिवार को होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें