Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बुलंदशहर में मधुमक्खियों ने किसान पर कर दिया हमला, हो गई दर्दनाक मौत

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर निवासी ओंकार सिंह त्यागी शुक्रवार की शाम गांव स्थित अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने गए थे। उसी खेत में पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। चारा काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने त्यागी पर हमला बोल दिया। जिससे त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत के बाद गांव में मातम छा गया है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 06 Apr 2024 10:11 AM (IST)
Hero Image
बुलंदशहर में मधुमक्खियों ने किसान पर कर दिया हमला, हो गई दर्दनाक मौत

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : पशुओं को चारा लेने खेत पर गए 70 वर्षीय किसान ओंकार सिंह त्यागी पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर उन्हें काट लिया। बुरी तरह घायल होने पर अन्य किसान उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच चिकित्सकों ने त्यागी को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर निवासी ओंकार सिंह त्यागी शुक्रवार की शाम गांव स्थित अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने गए थे। उसी खेत में पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। चारा काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने त्यागी पर हमला बोल दिया। जिससे त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों पर काम कर रहे अन्य किसान त्यागी को नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध किसान को मृत घोषित कर दिया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर