Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulandshahr Lok Sabha Result: बुलंदशहर सीट से भाजपा के भोला सिंह ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत, पढ़ें पूरा ब्योरा

Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डा. भोला सिंह ने 275134 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हरा कर जीत की हैट ट्रिक लगाई है। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर डा. भोला सिंह ने जीत भारी अंतर से जीत दर्ज कर भगवा रंग गाढ़ा कर दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 322176 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

By Abhishek Pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:43 AM (IST)
Hero Image
बुलंदशहर लोकसभा सीट पर दो सांसदों में कांटे की टक्कर, यहां देखें सबसे पहले रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result) भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह ने 275134 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हरा कर जीत की हैट ट्रिक लगाई है। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर डा. भोला सिंह ने जीत भारी अंतर से जीत दर्ज कर भगवा रंग गाढ़ा कर दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 322176 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र और गौतमबुद्धनगर आंशिक लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू हो गई। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र पर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह ने पहले चक्र में 8350 वोट से बढ़त बना ली थी।

डा. भोला सिंह ने 597310 वोट पाकर 275134 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हरा कर जीत की हैट ट्रिक लगाई। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को 322176 मिले। बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र को 117424 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह को विजयी घोषित कर जीत कर प्रमाण पत्र दिया।

यह शहर मेरठ, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर व गाजियाबाद जनपदों से जुड़ा हुआ है तथा पूर्व में गंगा नदी व पश्चिम में यमुना नदी इसकी सीमा बनाती है। बुलंदशहर लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें अनूपशहर, स्याना, बुलंदशहर, डिबाई और शिकारपुर सीटें शामिल हैं।

कब और कितनी हुई वोटिंग (Bulandshahr Lok Sabha Seat Voting Percentage)

बुलंदशहर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस सीट पर कुल 1855176 मतदाता हैं, जिसमें से कुल 56.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कौन प्रत्याशी मैदान में (Bulandshahr Lok Sabha Candidate List)

भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर लोकसभा सीट से लगातार दो बार से जीत दर्ज कर रहे भोला सिंह पर दांव लगाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने लगातार दो बार से नगीना लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर रहे मौजूदा सांसद गिरीश चंद्र को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प बनाया था। वहीं कांग्रेस ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवराम वाल्मिकि को प्रत्याशी बनाया है।

बुलंदशहर लोकसभा सीट (Bulandshahr Lok Sabha Seat)

प्रत्याशी का नाम - दल का नाम - चुनाव चिन्ह

गिरीश चंद्र - बसपा - हाथी

डा. भोला सिंह - भाजपा - कमल

शिवराम वाल्मीकि - कांग्रेस - हाथ

राजेश तुरैहा - ऋषिवादी कर्म शील युवा परमार्थी पार्टी - खाने से भरी थाली

प्रदीप कुमार - निर्दलीय - क्रेन

सोनम भारती - निर्दलीय - कैमरा

पांचों विधानसभा में भाजपा का कब्जा

वैसे तो इस लोकसभा में पड़ने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्र बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई व शिकारपुर भाजपा के ही कब्जे में हैं। यहां भाजपा हमेशा मजबूत स्थिति में रही है। 2009 से यह लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

बुलंदशहर में 18.55 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें लगभग साढ़े तीन लाख लोधी हैं। इतनी ही संख्या में यहां मुस्लिम व अनुसूचित जाति के मतदाता भी हैं। इनके अलावा जाट, राजपूत व ब्राह्मण मतदाता भी यहां किसी प्रत्याशी का पलड़ा भारी करने की क्षमता रखते हैं।

2019 का जनादेश (Bulandshahr Lok Sabha Seat 2019 Result)

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो भोला सिंह ने बसपा उम्मीदवार (बसपा-सपा गठबंधन) योगेश वर्मा को 2.90 लाख से अधिक मतों से पछाड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भोला सिंह को छह लाख से अधिक वोट मिले थे जबकि सपा, बसपा व रालोद के उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 3,70,329 वोट मिले थे।

तीन दशक से भाजपा का दबदबा

बुलंदशहर सीट पर 1990 के दशक से भाजपा का दबदबा रहा है। यहां 1991 1996, 1998 व 1999 में भाजपा के छत्रपाल ने लगातार चार बार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने इस सीट पर भगवा खेमे का जलवा कायम रखा।

इसके बाद परिसीमन हुआ और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से दूरियों के चलते कल्याण सिंह का समर्थन सपा उम्मीदवार कमलेश वाल्मीकि पर रहा और पहली बार इस सीट पर साइकिल आगे निकली। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट फिर भाजपा के भोला सिंह ने भगवा खेमे में ला दी थी।

स्थानीय मुद्दे

इस क्षेत्र स्थानीय रोजगार, सड़क और ट्रैफिक की समस्या लोगों का मुख्य मुद्दा है।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज में अखिलेश या सुब्रत पाठक किसकी होगी जीत? सपा-भाजपा ने किया प्रचंड जीत का दावा; शुरू हुई जश्न की तैयारी