Move to Jagran APP

साइबर जागरूकता में विपिन ने मारी बाजी

अमर सिंह डिग्री कालेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साइबर अपराध और उससे सुरक्षा पर चित्रकारी करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार विपिन भाटी ने उदय शंकर मिश्र ने द्वितीय और काजल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 05 Jan 2022 10:27 PM (IST)
Hero Image
साइबर जागरूकता में विपिन ने मारी बाजी

बुलंदशहर, जेएनएन। अमर सिंह डिग्री कालेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साइबर अपराध और उससे सुरक्षा पर चित्रकारी करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार विपिन भाटी ने, उदय शंकर मिश्र ने द्वितीय और काजल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साइबर का जितना प्रयोग है और इसका जीवन में जितना महत्व है उतना ही इसके दुरुपयोग और हानियां भी हैं। सतर्कता के साथ ही इसका प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि साइबर जागरूकता के माध्यम से ही साइबर सुरक्षा हो सकती है। डा. मनीष मिश्र ने साइबर जागरूकता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इतिहास विभाग के डा. राम द्विवेदी ने बताया कि साइबर जागरूकता केवल जानकारी ही नहीं बल्कि बचाव भी है। जीवन में इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों ही प्रभाव हैं। इस दौरान अतिथि शिक्षक नरेश कुमार, एसआर सेंगर, ज्योति हेमलता आदि मौजूद रहे। साइबर अपराध से जागरूकता है बचाव

खुर्जा : पुलिस ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने को लेकर टिप्स दिए। साथ ही उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा बुधवार को क्षेत्र के गांव बरतौली, धराऊ आदि में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध के मामले में वृद्धि हुई है। साइबर अपराधों में वृद्धि चिता का विषय है।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के प्रति बेहद सजग और जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों को फर्जी काल, जालसाजी व इंटरनेट मीडिया से दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों से सुरक्षित व जागरूक रहने के टिप्स दिए। साथ ही कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता रखकर ही उन्हें खत्म किया जा सकता है। इसमें जयंती प्रसाद, मुन्ना, इकराम, जावेद व शफीक आदि रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।