Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: 'विपक्षी गठबंधन या ठगबंधन, भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे तमाम नेताओं का गैंग' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024 Keshav Prasad Maurya उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का वादा किया। हम उस पर चल रहे हैं। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार होता था। समाजवादी पार्टी के समय गुंडागर्दी चरम पर थी। जिसको खत्म करने का काम भाजपा ने किया। समाजवादी पार्टी के समय बिजली आती नहीं थी। भाजपा के समय बिजली जाती नहीं

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 06 Dec 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
विपक्षी गठबंधन या ठगबंधन, भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे तमाम नेताओं का गैंग : केशव प्रसाद मौर्य

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। Deputy CM Keshav Prasad Maurya / Lok Sabha Chunav 2024यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में विस्तारकों से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की भाजपा की रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन या ठगबंधन। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे तमाम नेताओं का गैंग बनकर रह गया है।

यह गठबंधन तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने में कामयाब नहीं होगा। 2019 में 300 पार थे। इस बार 400 पार जाएंगे। उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।

खुर्जा में चल रहा है प्रशिक्षण वर्ग

खुर्जा के रॉयल रिजॉर्ट में चल रहे ब्रज, पश्चिम और कानपुर के भाजपा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने बुधवार को पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले विस्तारकों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की राह आसान करने का मंत्र दिया।

ये भी पढ़ेंः Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वाहनों का रूट डायवर्ट, छावनी में बदला जन्मभूमि का रास्ता, चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें

विस्तरकों को संबोधित करने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश को सभी केंद्रीय योजनाओं को गांव गरीब किसान तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से काम करने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का असर पूर्वी यूपी में; मौसम विभाग ने इन जिलों में जताए बारिश के आसार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कहा कि आज के दिन छह दिसंबर 1992 की भी याद आती है। इसी दिन अयोध्या में रामलला की भूमि पर बने ढांचे को ढहाया गया था। अब 22 जनवरी 2024 का सब लोग इंतजार कर रहे हैं। रामलला भव्य मंदिर निर्माण का। देश में भाजपा की लहर है।

तीनों राज्यों में मिली फिर से जीत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए हैं। तीन राज्यों में जहां 2018 में हार गए थे। वह तीनों राज्य भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की गारंटी का कमाल है। उनकी गारंटी को जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला है। जिस प्रकार मोदी के मन में भारत है। उसी प्रकार भारत वासियों के मन में मोदी हैं।

सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए क्या कह रहे हैं और कांग्रेस अखिलेश के लिए क्या कह रही है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमारी विचारधारा और नीतियां सबसे अच्छी हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने सुशासन का वादा, गरीब कल्याण का वादा, महिला सशक्तिकरण का वादा किया था, हमने अधिकांश सभी वादे पूरे करने का काम किया है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें