Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की रैली के लिए आखिर क्यों चुना बुलंदशहर? ये है बड़ा कारण, 25 जनवरी को होगी जनसभा

Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी को बुलंदशहर में आयोजित जनसभा में कई नई योजनाओं की घोषणा करेंगे वहीं कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को संदेश दे दिया गया है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आंकड़ा लेकर आने के लिए कहा गया है। जनसभा में पश्चिम से पांच लाख लोगों को लाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 21 Jan 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: नरेन्द्र मोदी देंगे पश्चिम में कमल खिलाने का मंत्र

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को बुलंदशहर में होंगे तो यहां से निकला राजनीतिक संदेश दूर तक जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें कमल खिलाने का मंत्र देंगे।

भाजपा ने वर्ष 2014 में पश्चिम की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2019 में भाजपा सात सीटें हार गई थी। इस बार भाजपा बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा, सहारनपुर व मुरादाबाद समेत सभी 14 सीटों पर फिर से जीत दर्ज करने का सपना लेकर उतरेगी।

ये भी पढ़ेंः Ram Mandir Ayodhya Consecration: अयोध्या में मिनी भारत की झलक, तस्वीरों में देखिए रामनगरी की खूबसूरती

बुलंदशहर से किया था आगाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णव देवी का दर्शन करने के बाद वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव का शंखनाद बुलंदशहर से किया था। 25 जनवरी को जनसभा के दौरान पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर बन रहे मेडिकल कालेज का लोकार्पण भी करेंगे। राम मंदिर को लेकर कल्याण सिंह के योगदान को विशेष रूप से याद किया जाएगा, जिसके राजनीतिक निहितार्थ भी हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें