Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्मी से राहत नहीं, जल्द ही 42 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों का मौसम अनुमान जारी किया है। आगामी दिनों में पारा 42 डिग्री तक जा सकता है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 23 Apr 2022 09:18 PM (IST)
Hero Image
गर्मी से राहत नहीं, जल्द ही 42 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

बुलंदशहर, जेएनएन। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों का मौसम अनुमान जारी किया है। आगामी दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और हवा की गति भी कम होने का अनुमान जताया है। बताया गया है कि इससे गर्मी का अधिक अहसास होगा।

शनिवार को दोपहर 39.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड और आ‌र्द्रता 14 से 24 प्रतिशत हो सकती है। उन्होंने बताया कि हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। सुबह शाम गर्मी में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि दोपहर के समय तापमान चरम पर रहेगा। शनिवार को गर्मी की तपिश देख अभिभावक स्कूलों से बच्चों को छाते की छांव में लेकर घर पहुंचे।

भीषण गर्मी के साथ

बढ़ीं बीमारियां

संवाद सहयोगी, खुर्जा: भीषण गर्मी के साथ-साथ बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है।

जटिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजीत बाबा ने बताया कि गर्मी बढ़ने से पेट से संबंधित बीमारियां, बुखार और शारीरिक कमजोरी के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डायरिया में बुखार, भूख न लगना, उल्टी व दस्त सामान्य लक्षण हैं। यह शरीर में पानी की मात्रा कम होने से होता है। गर्मी में काम करने वाले लोगों और छात्रों में ये शिकायत ज्यादा होती है। वर्तमान में अस्पताल में 400 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है, जिसमें सबसे ज्यादा बुखार व डायरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। रोजाना करीब डायरिया के 10 से 15 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को ग्लूकोज व दवाइयां दी जा रही हैं।