Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulandshahr News: शादी में आए ओलिंपियन अरविंद सोलंकी के साथ मारपीट, छह के खि‍लाफ केस दर्ज

ओलिंपियन अरविंद सोलंकी यूपी के बुलंदशहर में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। यहां उनके साथ मारपीट की गई। अरव‍िंद ने टोक्यो ओलिंपिक में रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह देश के लिए अब तक 33 पदक जीत चुके हैं। अरव‍िंद से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:45 AM (IST)
Hero Image
पुल‍िस ने छह लोगों के खि‍लाफ दर्ज क‍िया मुकदमा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए ओलिंपियन अरविंद सोलंकी के साथ मारपीट कर दी गई। अरविंद ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अरविंद सोलंकी ने टोक्यो ओलिंपिक में रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व किया था। सेना में सूबेदार अरविंद एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता भी हैं। वह देश के लिए अब तक 33 पदक जीत चुके हैं। अरविंद ने चोला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उनकी चचेरी बहन की शादी थी।

जान से मारने की धमकी भी दी  

शादी चोला थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर स्थित मैरिज होम में थी। चढ़त के बाद वह मैरिज होम के गेट पर खड़े थे। इस दौरान कुछ लोग आए और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

थाना प्रभारी लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि ओलिंपियन सूबेदार अरविंद सोलंकी की तहरीर पर आरोपित अजय, अमन, भगत सिंह व लवकुश तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपित फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक के बेटे ने महिला सपा नेता को दी धमकी, मुकदमा दर्ज; फेसबुक पर आकर लाइव खुद को बताया था पत्नी

यह भी पढ़ें: मौत के बाद शव की दुर्दशा; बुलंदशहर में ऑटो से खींचकर उतारा फिर घसीटकर पहुंचाया पोस्टमार्टम हाउस, Photos