Move to Jagran APP

UP News: दिन ढलते ही शुरू हो जाता पराली जलाने का सिलसिला, ग्रामीणों का सांस लेना हुआ दूभर

धान की पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण से जूझ रहा है ऊंचागांव और जहांगीराबाद क्षेत्र। दिन ढलते ही शुरू हो जाता है पराली जलाने का सिलसिला जिससे निकलने वाले धुएं से लोगों का सांस लेना हो रहा है दूभर। अधिकारियों की अपील का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। पराली का धुआं कोहरा जैसा और ग्रामीणों को आंखों में जलन का एहसास कर रहा है।

By Sunder Singh Rana Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM (IST)
Hero Image
दिन ढलते ही शुरू हो जाता पराली जलाने का सिलसिला - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, ऊंचागांव। जहांगीराबाद और ऊंचागांव क्षेत्र में दिन ढलते ही धान की पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जलाई जा रही पराली से निकलने वाले धुंआ के कारण हवा दूषित होती जा रही है। जिसको लेकर लोगों को दूषित हवा में सांस लेने में परेशानी हो रही है। देहात में दिन निकालने पर पराली जलाने से होने वाले धुंआ के कारण कोहरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

जिले से लेकर गांव तक धान की पराली न जलने को लेकर अधिकारियों ने जागरूकता के लिए अभियान चलाया, जिसमें अधिकारियों ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान से भी किसानों को अवगत कराया। इसके बाद भी अगर कोई किसान धान की पराली जलते हुए पकड़ा गया तो उसके लिए होने वाली कार्यवाही से भी अवगत कराया गया।

अधिकारियों की अपील का भी कोई असर नहीं

अधिकारियों की अपील करने के बाद भी देहात में दिन ढलते ही पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे उठने वाले धुएं के कारण गांव में निवास कर रहे लोगों का सांस लेना दूबर हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को हो रही है।

ऊंचागांव और जहांगीराबाद क्षेत्र में धान की पराली जलने से उठने वाले धुएं को आसानी से देखा जा सकता है। सड़क किनारे स्थित खेतों में धान की पराली बेखौफ होकर जलाई जा रही है। जिसके चलते अमरगढ़ जहांगीराबाद मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को पराली का धुआं कोहरा जैसा और ग्रामीणों को आंखों में जलन का एहसास कर रहा है।

इस संबंध में अनूपशहर तहसीलदार भूषण वर्मा ने बताया कि खेतों में पराली जलाने वाले लोगों की पहचान कराई जा रही है और टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खेत में पराली जलाने पर किसान पर अर्थदंड

खेत में पराली जलाने पर किसान पर अर्थदंड संवाद सूत्र, जागरण बीबीनगर: भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा एक किसान को खेत में पराली जलाते देखे जाने पर उसके विरुद्ध अर्थदंड की कार्रवाई की है। शनिवार शाम उप जिलाधिकारी स्याना गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सलाबाद धुमेडा निवासी किसान को खेत में पराली जलाते देखे जाने पर 2500 रुपये के अर्थदंड की कार्रवाई की और संबंधितों को आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - KK Muhammed Interview: मथुरा-काशी में मंदिर तोड़कर बनाई गईं मस्जिदें, बोले- मुस्लिमों को दावा छोड़ना चाहिए

भाजपा नेता को चुभ गए थाना प्रभारी के शब्द; फोन पर बोले- थाने आ रहा हूं, उधर से आवाज आई आ जाओ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें