Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जिला कारागार में संगीतमय सुंदरकांड पाठ पर झूमे बंदी

जिला कारागारम में हुआ संगीतमयी सुंदरकांड पाठ से झूमे बंदी

By JagranEdited By: Updated: Wed, 18 May 2022 08:57 PM (IST)
Hero Image
जिला कारागार में संगीतमय सुंदरकांड पाठ पर झूमे बंदी

जिला कारागार में संगीतमय सुंदरकांड पाठ पर झूमे बंदी

बुलंदशहर, जेएनएन। जिला कारागार में मंगलवार की शाम सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ। बंदियों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

जिला कारागार में मंगलवार की शाम कारागार में आयोजित सुन्दरकांड पाठ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्रनाथ तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह व जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कारागार के नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल को भव्य ढंग से सजाया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी बंदियों की इसमें भागीदारी रही। जिन बंदियों को हाल में जगह नहीं मिली, उन्हें साउंड सिस्टम के द्वारा उनकी बैरक में ही सुंदरकांड का पाठ सुनवाया गया। चार घंटे चले सुंदरकांड पाठ के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री संजय गोयल व नगर प्रभारी संजय सिंघानिया आदि का सहयोग रहा।

विधायक ने लिया जिला

जेल का जायजा

बुधवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार में चल रहे बंदी कौशल विकास के कार्य, गमला निर्माण,व्यायामशाला प्रशिक्षण, नर्सरी, आयुर्वेदिक नर्सरी,पेंटिंग कला प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, इलैक्ट्रिक व इलैक्ट्रानिक प्रशिक्षण, भोजन कला प्रशिक्षण, फिजियोथेरेपी प्रशिक्षण, महिला व्यूटीशियन प्रशिक्षण आदि कार्य का भ्रमण कर जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता व सफाई देखकर बहुत प्रशंसा की। चिकित्सालय में स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्थापित फिजियोथैरेपी सेंटर, डेंटल क्लीनिक, आई क्लीनिक आदि देखकर विभिन्न बैरकों में चल रहे रागिनी व अन्य भजन-कीर्तन के कार्यक्रम देखकर बंदियों की कला को सराहा। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को आत्मनिर्भर समेत असवाद से बचाने के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यो की सराहाना की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें