Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulandshahr News: ट्रेन में बिना टिकट के लिए चला बड़ा अभियान, यात्रियों में मची खलबली, सौ यात्री पकड़े

Bulandshahr News टिकट चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेनों में बिना टिकट यात्री मिले। हाथरस से नई दिल्ली जाने वाली एचएवी ट्रेन में भी 30 से अधिक यात्री बिना टिकट मिले। चेकिग अभियान से रेल के यात्रियों में खलबली मची। कई यात्राियों ने भागने का भी प्रयास किया तो जीआरपी के जवानों ने उनको पकड़ लिया। रेलवे अधिकारियों ने पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना की राशि वसूल की है।

By Jagmohan SharmaEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 14 Oct 2023 02:54 PM (IST)
Hero Image
Bulandshahr News: पांच ट्रेनों से बिना टिकट सौ यात्री पकड़े, लगा जुर्माना

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों की जांच के लिए शनिवार को रेलवे ने बड़ी चेकिंग की। पांच ट्रेनों से सौ से अधिक यात्री बिना टिकट पकड़े गए है। सुबह छह बजे से आठ बजे तक दो घंटे चेकिंग चली।

पकड़े गए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। ताबड़तोड़ चेकिंग से बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले लोगों में खलबली मच गई।

23 यात्रियों पर नहीं मिले टिकट

सुबह छह बजे खुर्जा से दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन केवीआर चलती है। सबसे चोला स्टेशन पर इसी ट्रेन को रोका गया। ट्रेन के रुकते ही स्टेशन अधीक्षक सीके मीना के नेतृत्व में छह से अधिक टीटीई और जीआरपी के जवान ट्रेन के डिब्बों में चढ़ गए। यात्रियों से टिकट मांग गए। 23 यात्री बिना टिकट मिले। सभी को ट्रेन से उतार लिया गया।

ये भी पढ़ेंः UP Weather: अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगाा मौसम, यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

एएमयू में चेकिंग के दौरान 19 बिना टिकट मिले

इसके बाद अलीगढ़ से परानी दिल्ली जाने वाली एएमयू ट्रेन में चेकिंग हुई। इसमें 19 यात्री बिना टिकट यात्रा करने वाले वाले पकड़े गए। इनको भी रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद सात बजे अलीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चेकिंग अभियान चला। इस ट्रेन में भी 30 से अधिक यात्री बिना टिकट मिले।

ये भी पढ़ेंः Aligarh: चार से 13 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार, डीएम के आदेश माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई

सभी पर लगाया जुर्माना

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करना अपराध है। रेलवे को बिना टिकट यात्रा से नुकसान होता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चला है। जितने भी लोग बिना टिकट पकड़े गए हैं, सभी पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर