Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुले में शराब बेच रहा था युवक, तभी SDM ने देख लिया; फिर अचानक हो गई उसकी तबियत खराब...

बुलंदशहर में एक शख्स की मौत ने सनसनी फैला दी है। गुरुवार सुबह जेवर अड्डा चौराहे पर सफाई निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा था। पुलिस को सौंपने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

By Bhupendra Kumar Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:42 PM (IST)
Hero Image
खुले में शराब बेच रहा था युवक - प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, खुर्जा। नगर के जेवर अड्डा चौराहा पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे सफाई निरीक्षण के दौरान शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर एसडीएम ने पुलिस को सौंपा था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मौत हो गई।

एसडीएम दुर्गेश सिंह गुरुवार सुबह जेवर अड्डा चौराहा पर निरीक्षण कर रहे थे। तभी मुरारी नगर निवासी कमल देशी शराब के पव्वे बेच रहा था। एसडीएम ने उससे खुले में शराब बेचने के कारण मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। इसी बात पर वह घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

स्वजन को सूचना दी और कमल को जटिया अस्पताल भेजा गया। जहां पर रक्तचाप बढ़ने से उसकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसको हायर सेंटर रेफर किया गया। कमल के स्वजन ने उनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

चौकी पर बिगड़ी तबियत

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया गुरुवार सुबह साफ़ सफ़ाई के निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति कमल पुत्र पूरन सिंह निवासी रोडवेज बस स्टैंड के सामने वाली गली मस्जिद वाली खुले में देशी शराब बेचता हुआ पाया गया। तत्काल उसे चौकी में उपस्थित पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

चौकी पर उसकी तबियत बिगड़ गयी थी। वही कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया तबीयत बिगड़ने पर उसके स्वजन को बुलाकर उक्त व्यक्ति को उनके सुपुर्द कर दिया गया था। वही शुक्रवार देर शाम मृतक के स्वजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में किसी प्रकार का स्वजन की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - 

CBSE बोर्ड वालों के लिए जरूरी खबर! आ गया नया आदेश, अब चीटिंग करने से पहले 100 बार सोचेंगे बच्चे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें