Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : बुलंदशहर में बोले अखिलेश यादव- भाजपा विकास की नहीं केवल प्रचार की बात करती है

UP Politics News in Hindi भाजपा कार्यकर्ता विकास की बात नहीं सिर्फ प्रचार कर रहे हैं। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। गठबंधन में कांग्रेसी हीं नहीं आप पार्टी भी साथ आ गई है। देश के चुनाव में गठबंधन ने तय किया है। किसानों के लिए एमएसपी का लाभ मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 19 Apr 2024 05:22 PM (IST)
Hero Image
UP Politics : बुलंदशहर में बोले अखिलेश यादव- भाजपा विकास की नहीं केवल प्रचार की बात करती है

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार की दोपहर गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद स्थित न्यू इदरीश कालोनी में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन देश की मिली जुली संस्कृति की पहचान, किसानों की आवाज है। नौजवानों को रोजगार दिलाने की आवाज है। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों की गोदाम बनी हुई है।

भाजपा विकास की नहीं प्रचार की बात कर रही है : अखिलेश

भाजपा कार्यकर्ता विकास की बात नहीं सिर्फ प्रचार कर रहे हैं। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। गठबंधन में कांग्रेसी हीं नहीं आप पार्टी भी साथ आ गई है। देश के चुनाव में गठबंधन ने तय किया है। किसानों के लिए एमएसपी का लाभ मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। इस दौरान सपा प्रत्याशी डाक्टर महेंद्र सिंह नागर के पक्ष में वोटर से मतदान करने की अपील की।