Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रजवाहे से हो रहा पानी का रिसाव, कॉलोनी में जलभराव

लगातार रजवाहे से पानी के रिसाव ने पन्नीनगर कॉलोनी में जलभराव होने से लोग परेशान हैं उनके मकानों में सीलन पहुंच रही है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 19 Feb 2020 12:01 AM (IST)
Hero Image
रजवाहे से हो रहा पानी का रिसाव, कॉलोनी में जलभराव

बुलंदशहर, जेएनएन। लगातार रजवाहे से पानी के रिसाव ने पन्नीनगर कॉलोनी में जलभराव होने से लोग परेशान हैं, उनके मकानों में सीलन पहुंच रही है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

खुर्जा क्षेत्र में माताघाट मार्ग और सिकंदराबाद मार्ग से होकर पन्नीनगर कालोनी के लिए रास्ता निकलता है। साथ ही कालोनी के निकट से ही होकर रजवाहा निकल रहा है। रजवाहे में पिछले कई माह से पानी का रिसाव हो रहा है। जिस कारण कालोनी में सिकंदराबाद मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर कीचड़ पसरी हुई है। ऐसे में वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कालोनी के खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है। वहीं कुछ मकान के आसपास भी पानी है। जिस कारण उन मकानों में सीलन पहुंचनी शुरू हो गई। जिससे कालोनी में कई मकानों के गिरने का खतरा भी सता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके द्वारा इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उधर विधायक विजेंद्र सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर सिचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

बोले लोग..

रजवाहे से काफी समय से पानी निकल रहा है। जिसकी शिकायतें भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में लगातार रजवाहे से पानी निकलने के कारण कालोनीवासी परेशान हैं।

-शैलेंद्र सिंह उर्फ टेका, निवासी पन्नीनगर। रजवाहे से पानी निकलने के कारण कालोनी में रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसके अलावा खाली प्लाट पानी से लबालब हैं। जिस कारण कालोनी में मच्छर भी पनप रहे हैं।

-रवि वर्मा, निवासी पन्नीनगर।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें