Move to Jagran APP

UP News : घर के बाहर बैठी थी महिला, तेजी से आई कार और इसके बाद हो गया यह काम...

UP News घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के पति ने थाना औरंगाबाद में आई-20 कार यूपी 13 बीएफ 6007 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी औरंगाबाद विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

By Vishal Dixit Edited By: Mohammed Ammar Published: Sun, 12 May 2024 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2024 10:03 PM (IST)
UP News : घर के बाहर बैठी थी महिला, तेजी से आई कार और इसके बाद हो गया यह काम...

संवाद सूत्र, जागरण औरंगाबाद: क्षेत्र के गांव खाजपुर निवासी एक महिला रोजमर्रा की तरह अपने मकान के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इस दौरान आई-20 कार ने टक्कर मार दी और कार चालक अपनी कार को लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव खाजपुर निवसी गुलिस्ता पत्नी वकील अपने मकान के दरवाजे पर बैठी हुई थी।

इस दौरान ही आई-20 कार ने उक्त महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि कार चालक अपनी कार को लेकर मौके से फरार हो गया था। लेकिन ग्रामीणों ने उस कार का नंबर नोट कर पीड़ित को बता दिया था।

घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के पति ने थाना औरंगाबाद में आई-20 कार यूपी 13 बीएफ 6007 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी औरंगाबाद विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बहुत जल्द ही कार को बरामद कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.