Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandauli Lok Sabha Result: चंदौली के चुनावी रण में सपा के वीरेंद्र सिंह ने की फतह, भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय इतने वोटों से हराया

Chandauli Lok Sabha Election Result 2024 चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) 22342 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डा. महेंद्रनाथ पांडेय को हराया। बता दें कि चंदौली संसदीय सीट के लिए शुरुआती रूझान में जो मुकाबला कांटे का लग रहा था वह 19वें राउंड के बाद एकतरफा होने लगा और 25वें राउंड की गिनती के बाद...

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:51 PM (IST)
Hero Image
सपा के वीरेंद्र सिंह बनें चंदौली के सांसद

डिजिटल डेस्क, चंदौली। Chandauli Lok Sabha Election Result 2024: चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) 22342 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डा. महेंद्रनाथ पांडेय को हराया।

बता दें कि चंदौली संसदीय सीट के लिए शुरुआती रूझान में जो मुकाबला कांटे का लग रहा था वह 19वें राउंड के बाद एकतरफा होने लगा और 25वें राउंड की गिनती के बाद आइएनडीआए के सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बना ली और ये जीत तक बरकरार रहा।