Move to Jagran APP

Chandausi News: ठंड के साथ घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, हाईवे पर रेंगती दिखी गाड़ियां; जगह-जगह जलता दिखा अलाव

दिसंबर माह समाप्त होने में मात्र छह दिन ही बचे है। जैसे- जैसे दिसंबर माह बीत रहा है वैसे ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। कोहरा होने के कारण हादसों के डर से वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। साथ ही सड़कोंं पर लोग अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला करते नजर आए।वहीं स्कूल जाने वाली छात्र छात्राएं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए।

By Bhagwant Singh Yadav Edited By: riya.pandey Published: Tue, 26 Dec 2023 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2023 02:08 PM (IST)
ठंड के साथ घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

संवाद सहयोगी, चंदौसी। ठंड के साथ कोहरा ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अचानक छाए घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया।सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह-सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग रोजाना से थोड़ी देरी से सैर पर गए। घने कोहरे के कारण हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार रोक दी। तेजी से दौड़ने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।

दिसंबर माह समाप्त होने में मात्र छह दिन ही बचे है। जैसे- जैसे दिसंबर माह बीत रहा है वैसे ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात से आसमान में कोहरा छाने लगा और देखते देखते कोहरा बढ़ गया। सुबह जब लोग सैर को निकले तो शहर की सड़कोंं पर कोहरा नजर आया। कोहरा होने के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। जिस पर काफी लोग जल्दी ही सैर करके अपने घरों में वापस आ गए।

कोहरे के चलते वाहन की गति थमी

कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर भी सुबह को कम लोग ही नजर आए। वहीं घने कोहरे का असर हाइवे पर भी देखने को मिला। कोहरे ने हाइवे पर तेज दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार को थाम दिया और वाहन रेंगते नजर आए।

कोहरा होने के कारण हादसों के डर से वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। साथ ही सड़कोंं पर लोग अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला करते नजर आए। वहीं स्कूल जाने वाली छात्र छात्राएं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए।

ठंड में अस्थमा के मरीजों को ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत

सुबह 11 बजे के बाद कोहरा हल्का होने पर मौसम में थोड़ी गर्माहट आई। उसके बाद लोगों ने कोहरे से बढ़ी ठंड से राहत महसूस की। वहीं डाक्टर मनोज आहूजा का कहना है कि अब ठंड बढ़ती जा रही है, कोहरा भी आने लगा है। अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में ज्यादा सतर्कता बरतना होगी। वहीं सबसे ज्यादा देखभाल ब्लड प्रेशर के मरीजों को करने की आवश्यकता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें - Moradabad Weather: कोहरे के आगोश में नए साल का होगा स्वागत, आने वाले दिनों में तीन से चार डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.