Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सासाराम-आरा रेलखंड के अधूरे काम करें पूरा

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने

By JagranEdited By: Updated: Wed, 17 Mar 2021 06:31 PM (IST)
Hero Image
सासाराम-आरा रेलखंड के अधूरे काम करें पूरा

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने बुधवार को पटना-गया और सासाराम-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया। यात्री सुविधा व संरक्षा का जायजा लिया। रेलखंडों के मध्य रेलवे ट्रैक व समपार फाटक का अवलोकन किया। उधर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्टेशनों पर की गई व्यवस्थाओं का हाला जाना। यात्रियों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कार्यों के बारे में जानकारी दी। महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम प्रधान मुख्य इंजीनियर ब्रजेश कुमार के साथ पटना-गया रेलखंड का विडो ट्रेलिग निरीक्षण किया। इसके बाद गया से सासाराम रेलखंड का विडो ट्रेलिग निरीक्षण हुआ। सासाराम स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिग एरिया, पैदल ऊपरी पुल सहित यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। आरा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। कहा, कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। रेल से यात्रा करने वाले लोगों को जागरूक किया जाए। बिना मास्क के किसी को सफर करने की अनुमति न दें। यात्रियों के स्वास्थ्य की भी जांच लगातार होती रहे ताकि संक्रमण को रोका जा सके। वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) केसी यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल अभियंता अभिषेक साव आदि थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें