यात्री घायल, जवानों ने की मदद
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में रविवार को एक 29
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 06:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में रविवार को एक 29 वर्षीय यात्री गिरकर घायल हो गया। आरपीएफ जवान जेपी सिंह ने तत्काल डिप्टी एएसएस को सूचना दी। कुछ देर में रेलवे मंडलीय चिकित्सालय के एनके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और यात्री का इलाज किया। यात्री ने अपना नाम रतन मारड़ी और निवासी नीम तोला, थाना गाजल, जिला-मालदा, पश्चिम बंगाल बताया। यात्री को जवानों ने 05956 ब्रह्मापुत्र मेल से मालदा के लिए रवाना करा दिया।