Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे बोर्ड का निर्देश, अनाधिकृत वेंडिग मुक्त हो जंक्शन

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) कोरोना संक्रमण काल में जंक्शन पर अवैध वेंडरिग क

By JagranEdited By: Updated: Sat, 19 Dec 2020 05:07 PM (IST)
Hero Image
रेलवे बोर्ड का निर्देश, अनाधिकृत वेंडिग मुक्त हो जंक्शन

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना संक्रमण काल में जंक्शन पर अवैध वेंडरिग कर सामान की बिक्री करने वाले वेंडर बाज नहीं आ रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने जंक्शन व स्टेशनों को अनाधिकृत वेंडिग मुक्त करने का निर्देश दिया है। यात्रियों को सुरक्षित खान पान मुहैया कराने के लिए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। जंक्शन पर चले अभियान में जब्त किए गए फलों की नीलामी करा दी जा रही है। पहले चरण में रेलवे को 14 हजार 150 रुपये का राजस्व की प्राप्त हुआ। व्यवस्था की मानिटरिग डीआरएम राजेश कुमार पांडेय कर रहे हैं। जीआरपी व आरपीएफ अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

कोविड काल से ही यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही यात्रियों में भी इजाफा होने लगा है। बढ़ती भीड़ के कारण अवैध वेंडर भी जंक्शन पर आने लगे हैं। जंक्शन से रोजाना हजारों की तादाद में यात्री सफर कर रहे हैं। कोविड-19 के मद्देनजर अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा दी जा रही है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान खानपान सेवा को लेकर कोई परेशानी ना हो और उनकी यात्रा सुखद रहे। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने वाणिज्य विभाग के अजीत कुमार, अंकित कुमार, विष्णु कुमार, शशिकांत, अजीत कुमार, बीएन सिंह, पीके पटेल, एके डे, पार्थो चटर्जी, आजाद खान, चंदन कुमार, अशोक गुप्ता के साथ अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया तो खलबली मच गई। वेंडिग वाले सात खोंमचे पकड़े गए जिनका सेब, संतरा, अमरुद जब्त कर लिया गया।

वर्जन..

यात्रियों को शुद्ध खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास है कि जंक्शन को अनाधिकृत वेंडिग से मुक्त किया जाए।

रूपेश कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर