Move to Jagran APP

बच्चों के प्रिय थे चाचा नेहरू, देश को बढ़ाया आगे

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 06:28 PM (IST)
बच्चों के प्रिय थे चाचा नेहरू, देश को बढ़ाया आगे

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने पं. नेहरू की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों के बहुत प्रिय थे देश को आगे बढ़ाने मैं उनका बहुत बड़ा योगदान था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, जिला सचिव विजय मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, विकास द्विवेदी, शिवसागर पांडेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, जगजाहिर पटेल, महेंद्र सिंह, आदित्य मिश्रा, मानवेंद्र सिंह व भवानी दीन रहे। स्कूल में बच्चों ने लगाया बाल मेला, उठाया लुफ्त

चाचा नेहरू के जन्मदिन बालदिवस पर स्कूल व कालेजों में बाल मेला का आयोजन हुआ। महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल बरगढ़ में बालमेला में बच्चों ने राष्ट्रीय पकवानों व मिठाइयों के स्टाल लगाए। स्वास्थ्य एवं सफाई का विशेष ध्यान दिया गया था। खमन, ढोकला, गोल गप्पे विशेष आइटम थे जिनका स्वाद हर किसी ने चखा। विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इरादा फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील कुमार, संगम पयासी, कैलाश पाल ने पुरस्कारों के माध्यम से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। दूसरी ओर कर्वी नगर के सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर पांडेय कालोनी के बाल मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेला बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंची। इस दौरान बच्चों ने विधिक जागरूकता रैली भी निकाली।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.