Move to Jagran APP

कैमूर वन्यजीव प्रभाग का हिस्सा नहीं होगा रानीपुर टाइगर रिजर्व, चित्रकूट वन प्रभाग में पाठा के पूरे जंगल समाहित

रानीपुर टाइगर रिजर्व की अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने ट्वीट करके भारत का 53वां टाइगर रिजर्व यूपी में बनने पर खुशी जाहिर की है। पाठा के पूरे जंगल चित्रकूट वन प्रभाग में समाहित होने के साथ डीएफओ रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक होंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Tue, 01 Nov 2022 07:05 AM (IST)
Hero Image
रानीपुर टाइगर रिजर्व की अधिसूचना जारी होने पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जताई खुशी।

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। Ranipur Tiger Reserve : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में फैले करीब छह सौ वर्ग किलोमीटर के वन क्षेत्र के रानीपुर वन्यजीव विहार के जंगल की देखरेख मीरजापुर का कैमूर वन्यजीव प्रभाग करता था लेकिन अब यह जंगल रानीपुर टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाएगा। जो चित्रकूट वन प्रभाग का हिस्सा होगा।

टाइगर रिजर्व अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यूपी में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व बन गया है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि तपोभूमि के पूरे जंगल चित्रकूट वन प्रभाग से समाहित हो गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ही रानीपुर टाइगर रिजर्व का उप निदेशक होगा।

एक नजर में टाइगर रिजर्व

रानीपुर टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल - 52936.12 हेक्टेयर

कुल कोर एरिया - 23031.00 हेटक्टेयर

कुल बफऱ एरिया - 29905.12 हेक्टेयर

यह होगी टाइगर रिजर्व की सीमा

उत्तरी सीमा : टिकरिया वन खंड कक्ष संख्या-6, 1, 2, 3 की उत्तरी सीमा, भेड़ा वन खंड भाग -1, 3, 2 की उत्तरी सीमा, अमचुरनेरुआ वन खंड कक्ष संख्या-1 की पश्चिमी एवं उत्तरी सीमा, चूल्ही वन खंड कक्ष संख्या-18. 1, 2 की पश्चिमी सीमा, चंद्रमारा वन खंड कक्ष संख्या-2 की पश्चिमी सीमा, बहिलपुरवा वन खंड कक्ष संख्या-2 की पश्चिमी सीमा, रूखमाखुर्द वन खंड कक्ष संख्या-1 की पश्चिमी सीमा, मटदर वन खंड कक्ष संख्या-13, 12, 11 की पश्चिमी व उत्तरी एवं पूर्वी सीमा, करका पड़री वन खंड कक्ष संख्या-3 की पूर्वी सीमा, चन्द्रामारा वन खण्ड कक्ष संख्या-1 की उत्तरी एवं पूर्वी सीमा, चूल्ही वन खण्ड कक्ष संख्या-3, 8, 9 की पूर्वी सीमा, सरहट वन खंड भाग-2 की पश्चिमी एवं पूर्वी सीमा, हनुयां वन खंड भाग-2 की उत्तरी सीमा, गढ़ा वन खंड कक्ष संख्या-1 7 की उत्तरी सीमा, देशाह वन खंड भाग-1 की उत्तरी सीमा, इटवां वन खंड भाग-6, 5, 4, 2, 1 की पश्चिमी उत्तरी एवं पूर्वी सीमा कोटाकंडला वन की उत्तरी सीमा, लौरी वन खण्ड भाग - 1, 2, 3 की पश्चिमी उत्तरी व पूर्वी सीमा, देवरा वन खंड भाग -एक की पश्चिमी उत्तरी एवं पूर्वी सीमा, खंडेहा वन खण्ड भाग-एक की उत्तरी सीमा, असर वन खंड भाग-एक की उत्तरी सीमा, बंबुरी वन खंड भाग -एक व दो की उत्तरी सीमा, खपटिहा वन खंड भाग-एक की उत्तरी सीमा, खडगडाह वन खंड कक्ष संख्या-तीन की उत्तरी सीमा, छिवलहा वन खंड भाग-एक की पश्चिमी सीमा, बंबुरी वन खण्ड भाग-चा की उत्तरी सीमा।

पूर्वी सीमा : छिवलहा वन खंड भाग -एक की पूर्वी सीमा, खरगडाह वन खंड कक्ष संख्या-तीन की पूर्वी सीमा, बंबुरी वन खंड भाग-दो की पूर्वी सीमा, कटैयाडांडी वन खंड कक्ष संख्या-एक की पूर्वी एवं दक्षिणी सीमा, खंडेहा वन खंड भाग-एक की दक्षिणी सीमा, लपांव वन खण्ड भाग-एक की पूर्वी व दक्षिणी एवं पश्चिमी सीमा, नौरी वन खंड भाग-दो की पूर्वी एवं दक्षिणी सीमा कोटाकंडैला वन खंड भाग-एक की पूर्वी सीमा, ऊंचाडीह वन खंड भाग-दो की पूर्वी सीमा, चंद्रामारा वन कक्ष संख्या-दो की पश्चिमी सीमा और मध्य प्रदेश राज्य की सीमा (जिला रीवा)।

दक्षिणी सीमा : मध्य प्रदेश राज्य की सीमा (सतना एवं रीवा जिला)।

पश्चिमी सीमा : इटवा वन खंड (मारकुंडी रेंज ) की पश्चिमी सीमा, कुसमी वन खंड की पश्चिमी सीमा, बंबिहा की पश्चिमी सीमा व मध्य प्रदेश राज्य की सीमा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।