Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitrakoot Flood Alert: चित्रकूट में 24 घंटे से हो रही बारिश, मंदाकिनी खतरे से पांच मीटर ऊपर, सड़क पर चल रहीं नावें

    चित्रकूट में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर हैं। खतरे के निशान से मंदाकिनी नदी बह रही हैं और सड़कों पर पानी आ गया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से संपर्क टूट चुका है। पानी भरने से सड़कों के ऊपर नाव चल रही हैं।

    By hemraj kashyap Edited By: Anurag Shukla1Updated: Sat, 12 Jul 2025 02:07 PM (IST)
    Hero Image
    चित्रकूट में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी में बाढ़।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सीमा पर लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने तपोभूमि को पानी-पानी कर दिया है। मंदाकिनी सहित नदी नाले उफान में है। मंदाकिनी खतरे के निशान 126.50 मीटर से पांच मीटर ऊपर बह रही है जिससे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का संपर्क टूट गया है। जो श्रद्धालु जहां पर है वहीं फंसे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ के हालात का जायजा लेने डीएम व एसपी के साथ मंडलायुक्त व डीआईजी पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। मंदाकिनी के अलावा जिले की बरदहा,बागे, वाल्मीकि, पडूई आदि नदियां भी बाढ़ में है जिनका पानी करीब एक सैकड़ा गांवों में घुस गया है।

    Flood Alert in Chitrakoot

    सिंचाई विभाग के मुताबिक जिले में 24 घंटा में करीब 100 मिमी वर्षा हुई है वैसे इससे अधिक सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना में हुई है जो मंदाकिनी को विकराल कर दिया है। रात से पानी बढ़ाना शुरू हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे रामघाट में खतरे के निशान को पार कर मंदाकिनी 131.550 मीटर में पहुंच गई जो उच्च निशान 134.500 मीटर से सिर्फ तीन मीटर नीचे थी। रामघाट में चार दर्जन दुकानें व तुलसी मंदिर और आरती स्थल डूब गया है। लोग अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। रामघाट में बना यूपी-एमपी जोड़ने वाला लोहे पुल से बाढ़ का पानी छू रहा है।

    बेड़ी पुलिया-रामघाट से मध्यप्रदेश को जाने पाले निर्मोगी अखाड़ा मार्ग में बाढ़ का पानी भरा है जिसमें नावे चल रही है। इस मार्ग से लोग कामदगिरि प्रमुख द्वार भी नही पहुंच पा रहे हैं लोग पीलीकोठी होकर जा रहे हैं। इसी प्रकार हनुमानधारा बाईपास में रजौला पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।इस मार्ग से भी एमपी का संपर्क टूट गया है। आरोग्यधाम में पंचवटी होटल में एक खंड में पानी भर गया है। आरोग्यधाम में रहने वाले व करीब एद दर्जन अतिथि भी फंसे हैं।,

    Flood Alert in Chitrakoot

    जिला मुख्यालय में मंदाकिनी का पानी तरौंहा कस्बे में घुस गया है कर्वी-तरौंहा मार्ग में भी प्रशासन ने नाव लगाई है। इसके अलावा मानिकपुर में बरदहा नदी में बाढ़ का पानी चमरौंहा रपटा में ऊपर से बह रहा है। इससे मानिकपुर-डभौरा(एमपी) का संपर्क टूट गया है तो करीब दो दर्जन गांव का मानिकपुर से संपर्क टूट गया है। बाढ़ की सूचना मडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईसी राजेश एस, डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट सहित अन्य क्षेत्र का भ्रमण किया। एसपी ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद नदी का जल स्तर घटने लगा है। एक घंटा में 45 सेमी पानी कम हुआ है।