Move to Jagran APP

UP च‍ित्रकूट में भगवान कामतानाथ के चरणों में JP नड्डा ने CM श‍िवराज संग झुकाया शीश, जन आशीर्वाद यात्रा आज से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। एक देश एक चुनाव के सवाल पर बोले कि यह भगवान का दरबार है यहां राजनीति की बात नहीं। इसके बाद वह पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने मध्य प्रदेश के सतना चले गए। बता दें क‍ि इस दौरान उनके साथ सीएम श‍िवराज स‍िंंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 03 Sep 2023 01:12 PM (IST)
Hero Image
Election In MP: एमपी के मझगवांं में जन आशीर्वाद यात्रा शुरु करने से पहले च‍ित्रकूट कामतानाथ मंद‍िर पहुंचे जेपी नड्डा

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का शुभारंभ करने के पहले भगवान कामतानाथ के किए।

पूजन करने के बाद कर पत्रकारों के राजनीतिक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भगवान का दरबार है। राजनीति का स्थान नहीं है। इसके बाद वह जन आशीर्वाद यात्रा शुभारंभ करने के लिए मझगवां रवाना हो गए।

जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से फ्लाइट में खजुराहो पहुंचें। ‌वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान स्थित हेलीपैड पर उतरे।

भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित की और भगवान कामतानाथ के दरबार में पूजन किया। वह निर्धारित समय से करीब 1 घंटे विलम्ब से पहुंचे थे।‌

भगवान कामतानाथ के दरबार से करीना 12 बजे सतना जिले के मिचकुरिन मझगवा के लिए रवाना हुआ जहां से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।