Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, खाना पसंद न आने पर हुआ था विवाद

चित्रकूट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी पार्टनर की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। मन पसंद खाना न बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

By pawan singh Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:49 AM (IST)
Hero Image
कोतवाली कर्वी के विद्यानगर में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत- पुलिस

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। कोतवाली कर्वी के विद्यानगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने युवती के सिर पर फावड़ा का बेंत मारकर उसकी हत्या कर दी। मन पसंद खाना न बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना राजापुर के पटना सगवारा निवासी 24 वर्षीय विजय कुमार पुत्र शंकर रैदास का करीब डेढ़ साल से 30 वर्षीय सपना पुत्री प्रेम रैकवार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप था। सपना अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी। विजय के साथ विद्यानगर के रामभुवन के मकान में किराए पर रहती थी और लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। विजय मजदूरी करता है।

खाना पसंद न आने पर हुआ विवाद

गुरुवार को दोनों ने मुर्गा और दारू की पार्टी की, लेकिन विजय को खाना पसंद नहीं आया तो दोनों में कहासुनी। बात इतनी बढ़ गई कि उसने नशे में सपना की हत्या कर दी। पड़ोस में रहने वाले सपना के पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच मन पसंद खाना न बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपित हिरासत में है।

12 साल पूर्व सपना का हुआ था विवाह

पुलिस को सपना के पिता प्रेम ने बताया कि पुत्री की शादी मध्य प्रदेश जनपद सतना के थाना नयागांव के सजवार निवासी मोहनलाल के पुत्र रूपलाल के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्र भी हैं। एक पुत्र मेरे साथ व दूसरा पुत्र अपनी मौसी के पास रहता है। सपना लड़ाई-झगड़ा के कारण पति पर मुकदमा दर्ज करा अलग हो गई थी। इसके बाद विजय के साथ रहने लगी। तभी से हम लोगों से कोई मतलब नहीं रह गया।

इसे भी पढ़ें: Nazul Land: अवनीश की जमानत पर 28 अगस्त को होगी सुनवाई, अधिवक्ता की गिरफ्तारी पर 31 अगस्त तक रोक

इसे भी पढ़ें: सोम चंद्रिका पोशाक में दर्शन देंगे ठाकुरजी, सजेगा पद्मकांति पुष्प बंगला, जलेंगे 5251 दीप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर