Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दस लाख की लागत से कर्वी स्टेशन पर लहराएगा तिरंगा

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिले के चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर दस लाख की लागत से तिर

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 05:53 PM (IST)
Hero Image
दस लाख की लागत से कर्वी स्टेशन पर लहराएगा तिरंगा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिले के चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर दस लाख की लागत से तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने स्थान का चुनाव कर लिया है। स्टेशन के प्रमुख द्वार पर इसको लगाया जाएगा। जिम्मेदारों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह तक स्टेशन पर झंडा लगाने का काम शुरु कर दिया जाएगा।

रेलवे ए ग्रेड स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगा रहा है। जिले के चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। जो हर समय आसमान में लहराता रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के वरिष्ठ अफसरों और इंजीनियरों की टीम ने तिरंगा लगाने वाले स्थान का स्थलीय निरीक्षण कर लिया है। झंडे के पोल की लंबाई 100 फीट होगी। जिसे करीब दस लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जिसके बेस की लंबाई और चौड़ाई लगभग 12-12 फीट होगी। यह खास झंडा करीब पांच किलो पीतल के अशोक स्तंभ की छत्रछाया में लहराएगा। पोल के बेस पर चारों ओर रेडियन लाइट के साथ फाउंटेन लगेंगे। साथ ही मुख्य पोल के चारों ओर फोकस लाइट भी लगाए जाएंगे, जिससे झंडे पर रात में प्रकाश पड़ सके। मनोज सिंह ने बताया कि हवाई यात्राओं को ध्यान में रखते हुए झंडे पर रेड एविएशन लगाया जाएगा। जिससे दूर से ही झंडा लगा होने का संकेत मिल सके। स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि स्टेशन के प्रमुख द्वार पर तिरंगा लगाया जाएगा।