Move to Jagran APP

Deoria News: घर लौट रही तीन महिलाओं को ऑटो ने मारी टक्कर, आशा कार्यकर्ता की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पहलवान बाबा स्थान के समीप रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर गुरुवार की सुबह टहल कर घर लौट रही तीन महिलाओं को ऑटो ने ठोकर मार दिया जिससे आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं का उपचार चल रहा है। आशा कार्यकर्ता का एक बेटा अमन सिंह व एक पुत्री लवली सिंह हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 27 Jul 2023 01:29 PM (IST)
Hero Image
घर लौट रही तीन महिलाओं को ऑटो ने मारी टक्कर, आशा कार्यकर्ता की मौत

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पहलवान बाबा स्थान के समीप रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर गुरुवार की सुबह टहल कर घर लौट रही तीन महिलाओं को ऑटो ने ठोकर मार दिया, जिससे आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं का उपचार चल रहा है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट की रहने वाली मालती सिंह पत्नी जोगिंदर सिंह, आशा कार्यकर्ता विमला देवी व मठिया माफी की रहने वाली दुर्गावती पत्नी दुर्गा सोनकर टहलने के लिए सुबह रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर गई थीं। लौटते समय पहलवान बाबा स्थान के समीप तेज गति से आ रहे आटो ने ठोकर मार दिया।

ऑटो की टक्कर से तीनों महिलाएं घायल हो गई। उपचार के लिए सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मालती सिंह व विमला देवी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान आशा कार्यकर्ता विमला देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि मालती देवी को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

आशा कार्यकर्ता का एक बेटा अमन सिंह व एक पुत्री लवली सिंह हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं। बेटा अमन दो दिन पहले ही किसी कंपनी में कार्य करने के लिए राजस्थान के उदयपुर गया है। आशा कार्यकर्ता की मृत्यु की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।