Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deoria News: सिक्किम में बादल फटने से देवरिया के रहने वाले सेनानायक संदीप लापता, अधिकारियों ने दी जानकारी

सिक्किम में बादल फटने से देवरिया के जंगल ठकुरही गांव के रहने वाले सेनानायक संदीप मिश्र लापता हो गए हैं। घर पर सूचना आने के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। सेना के सेवानिवृत्त जवान गंगाधर मिश्र के दूसरे नंबर के बेटे संदीप मिश्र 2009 में सेना के मेडिकल कोर में भर्ती हुए।

By SANJAY YADAVEdited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 02:50 PM (IST)
Hero Image
सिक्किम में बादल फटने से देवरिया के रहने वाले सेनानायक संदीप मिश्र लापता हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, देवरिया। सिक्किम में बादल फटने से देवरिया के जंगल ठकुरही गांव के रहने वाले सेनानायक संदीप मिश्र लापता हो गए हैं। घर पर सूचना आने के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। सेना के सेवानिवृत्त जवान गंगाधर मिश्र के दूसरे नंबर के बेटे संदीप मिश्र 2009 में सेना के मेडिकल कोर में भर्ती हुए।

इस समय उनकी तैनाती सेनानायक के पद पर पश्चिम बंगाल के बिना गोड़ी में है। कुछ दिन पहले वह अभ्यास के लिए सिक्किम गए थे। स्वजन के अनुसार वह अभ्यास कर लौटते समय उत्तरी सिक्किम में रुके थे। बुधवार को अचानक बादल फट गया और उनके साथ ही 15 जवान लापता हो गए हैं। उनकी तलाश सेना कर रही है। बड़े भाई प्रियेश मिश्र साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पत्नी श्वेता मिश्रा व मां कुसुम देवी उनकी राह देख रही हैं।

यह भी पढ़ें: Train News: दीपावली पर ट्रेनों में वेटिंग 250 पार, आप भी कर रहे हैं घर आने की तैयारी तो होगी मुश्किल

सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही

सिक्किम में मंगलवार को देर रात बादल फटने के बाद खौफनाक मंजर देखने को मिला। यह बादल उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर फटा, जिसके बाद तीस्ता नदी में बड़े पैमाने पर सैलाब से पूरे राज्य में भारी तबाही देखी जा रही है। राज्य में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। सिक्किम में आई अचानक बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 102 लोग लापता हुए हैं। इस बाढ़ में आम नागरिकों के अलावा 23 सेना के जवान भी लापता हुए हैं।

यह भी पढ़ें:...और 24 साल बाद कागज में भी जिंदा हुए गोरखपुर के जोगिंदर, विभाग ने मानी गलती; दोषियों पर हो सकती है कार्रवाई