Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीका लगवाने उमड़े लोग, कई जगह हंगामा, अधिकतर लौटे

जिले भर में 8774 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका 56 केंद्रों पर लगाया गया कोरोनारोधी टीका

By JagranEdited By: Updated: Tue, 20 Jul 2021 12:13 AM (IST)
Hero Image
टीका लगवाने उमड़े लोग, कई जगह हंगामा, अधिकतर लौटे

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय समेत जिले की सीएचसी, पीएचसी पर टीका लगाया गया। यहां टीके की कमी रही। जिससे अधिकांश को टीका नहीं लग सका। जिला अस्पताल में विदेश जाने वाले लोग टीका लगवाने के लिए परेशान रहे और हंगामा किए। इसे मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य ने संज्ञान लिया और डाक्टरों को तैनात किया। उसके बाद बारी-बारी से उनका टीका लगाया गया। 56 केंद्रों पर 8774 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में टीका लगवाने के लिए दोपहर तक भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर स्लाट बुक किया था उसे ही टीका लगाया गया। इसके बाद अधिकांश युवा विभाग को कोसते हुए वापस लौट गए। दो फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 18 वर्ष से 45 वर्ष तक 5124 लोगों को प्रथम डोज व 442 को द्वितीय डोज दिया गया। 45 से 60 वर्ष के लोगों में 953 को प्रथम व 891 को द्वितीय डोज दिया गया। 60 वर्ष से उपर 563 को प्रथम व 799 को द्वितीय डोज दिया गया। 700 लोगों को लगा वैक्सीन

भाटपाररानी,देवरिया: सोमवार को 700 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इसमें स्थानीय पीएचसी पर 240 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसुई में 150 लोगों को वैक्सीन लगा। इसी के साथ खामपार, भिगारी बाजार, रघुनाथपुर न्यू पीएचसी पर भी वैक्सीन लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मुरारी राय ने कहा कि नियमित वैक्सीन लोगों को लग रही है। युवकों ने किया हंगामा

मझगांवा, देवरिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 6 बजे ही लाइन लगा कर अपने बारी का इंतजार करने लगें। टीकाकरण में विलंब व लाइन तोड़कर कुछ लोग पहले टीका लगवाने का प्रयास किए। इसे लेकर हंगामा के बाद दो गुटों में मारपीट की नौबत आ गई। स्वास्थ्यकर्मी अरविद सिंह ने पुलिस बुलाई और कर्मचारियों ने टीकाकरण कार्य बंद करने की चेतावनी दी उसके बाद युवक माने। लक्ष्मी कान्त ओझा, धीरज कुमार, वाचस्पति मिश्र, हेमेन्दर सारस्वत ने लोगों को समझाकर 270 लोगों को कोरोनारोधी का टीका लगवाया। टीका कम मिलने के वजह से कई लोग इंतजार कर बिना टिका लगवाए वापस लौटे गए।

वैक्सीन की बढ़ी डोज फिर भी वापस लौटे लोग

मदनपुर, देवरिया : क्षेत्र के महेन पीएचसी पर सोमवार को अधिक वैक्सीन की डोज भेजने के बाद भी लोगों को वापस लौटना पड़ा। भीड़ अधिक होने की वजह से स्थिति संभालने के लिए पुलिस तैनात रही।

कोविड वैक्सिनेशन के लिए सुबह से अस्पताल पर लंबी लाइन लग गई। तेज धूप में भी घंटों लोगों के कतार में खड़े रहने के बावजूद दवा खत्म होने पर वापस लौटना पड़ा। पीएचसी के अलावा कपरवार व दुबौली में भी कैंप लगा कर टीकाकरण किया गया। खुराक से ज्यादे भीड़ होने से पुलिस बल को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सात सौ डोज वैक्सीन में से चार सौ पीएचसी पर व बाकी कैंप में लगाई गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें