Move to Jagran APP

'हर जिले में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाएंगे...', देवरिया में बोले डिप्‍टी CM ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता चेंबर का निर्माण कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल प्रदान करना और कानूनी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिवक्ता समाज का भरोसा हैं और वे हमेशा अपने मुवक्किलों के साथ खड़े रहते हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 18 Oct 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
जनता को संबोधित करते डिप्टी सीएम।- जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता चेंबर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। हमें कानून की रक्षा करनी होगी। जन भावनाओं का आदर करना होगा।

डिप्टी सीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वर्गीय राजेंद्र किशोर शाही की स्मृति में नवनिर्मित अधिवक्ता चेंबर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए अधिवक्ता चेंबर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हम भी अधिवक्ता हैं। उनकी समस्याओं से वाकिफ हूं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। अधिवक्ता पीड़ित की आवाज है। अधिवक्ता समाज का भरोसा है। अधिवक्ता हमेशा अपने मुवक्किल के साथ खड़ा होता है। आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने भी लड़ाई लड़ी है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कंचनपुर पहुंचकर स्व. रविन्द्र किशोर शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।-जागरण


इसे भी पढ़ें-फिरोजाबाद में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मंच पर घमासान, भुगतान के लिए धरने पर बैठा टेंट कारोबारी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जाति धर्म के आधार पर काम नहीं होना चाहिए। वर्ष 2017 से पहले गुंडे माफिया मवाली का आतंक था। प्रदेश की हालत खराब थी। बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। हर वर्ग परेशान था। अब हालात यह है कि गुंडे माफिया प्रदेश से बाहर भागने लगे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों का जाल बिछ रहा है। आज ग्राम प्रधान का कार्यालय जिलाधिकारी के कार्यालय से बेहतर बनाया गया है। यह सब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की देन है। उत्तर प्रदेश को एक नंबर का प्रदेश बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

देवरिया पहुंचे डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक।-जागरण 


इसे भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में खुला बंद लॉकर तो निकला हजारों वर्ष पुराना 'खजाना', जम्‍मू-कश्‍मीर का यह राज भी आया सामने

उन्‍होंने आगे कहा कि गेहूं उत्पादन हो चाहे दुग्ध उत्पादन हो, इनमें उत्तर प्रदेश देश में एक अलग स्थान रख रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर औद्योगिक विकास लगातार हो रहा है। देश ही नहीं विदेश से उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तथा अन्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।