Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Murder in Deoria: खेत में रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, शव की हालत देख कांप गए लोग

Murder in deoria दनऊर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान रामासरे यादव रात को भोजन करने के बाद खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। भोर में वह जब घर नहीं आए तो परिवार के लोग परेशान हो गए और खेत में गए तो वहां की स्थिति देख अवाक रह गए। उनके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 16 May 2024 09:02 AM (IST)
Hero Image
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के भाटपाररानी के दनऊर में खेत की रखवाली करने गए किसान की बुधवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंच पुलिस जांच कर रही है।

दनऊर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान रामासरे यादव रात को भोजन करने के बाद खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। भोर में वह जब घर नहीं आए तो परिवार के लोग परेशान हो गए और खेत में गए तो वहां की स्थिति देख अवाक रह गए। उनके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें-भाजपा की राह को आसान बना सकता श्रीकला फैक्टर, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर हंसकर बोलीं ये बात

यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर से घटना स्थल की दूरी लगभग 200 मीटर है। मृतक के चार बेटे हैं। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना आगरा, आसमान से बरस रही आग, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर