Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ग्राम प्रधान के पेट में फंसी गोली,हालत गंभीर

देवरिया महुआडीह थाना क्षेत्र के नेरुई अमवा में ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में तीन दि

By JagranEdited By: Updated: Thu, 20 May 2021 10:59 PM (IST)
Hero Image
ग्राम प्रधान के पेट में फंसी गोली,हालत गंभीर

देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के नेरुई अमवा में ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में तीन दिन गुजर जाने के बाद भी गुरुवार को भी पुलिस को तहरीर का इंतजार रहा। उधर केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान चिकित्सक ने गोली फंसे होने की बात कहते हुए बाद में गोली निकालने की सलाह दी है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित माने जाने वाले युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव के नवनिर्वाचित प्रधान मुन्नू सिंह मंगलवार रात को अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। इस बीच चुनावी रंजिश में दरवाजे पर चढ़ गोली मार दी गई। इलाज के लिए उन्हें पहले मेडिकल कालेज और फिर केजीएमसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि अभी घायल के पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी है। तहरीर के लिए स्वजन का इंतजार किया जा रहा है। मुख्य आरोपित समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपितों को जेल भेज दिया जाएगा।

--

ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने दी जान

देवरिया: गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग के समीप गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर एक महिला ने पति से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दिया। महिला का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच भी की।

गौरीबाजार के कालावन तिलक टोला के रहने वाले पन्नेलाल यादव की शादी 10 साल पूर्व एकौना पटवरिया में शकुंतला से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर गुरुवार की सुबह वह ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। इस बीच ससुरालियों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ससुराली घर छोड़ कर फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें