Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

जागरण संवाददाता देवरिया श्री श्याम मित्र मंडल के संयोजन में न्यू कालोनी पार्क से खाटू श्याम की

By JagranEdited By: Updated: Sun, 13 Mar 2022 10:40 PM (IST)
Hero Image
धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

जागरण संवाददाता, देवरिया: श्री श्याम मित्र मंडल के संयोजन में न्यू कालोनी पार्क से खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा रविवार को शहर में निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अबूबकर नगर में तहसील गेट के समीप मुस्लिम समाज के लोगों ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा किया और शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की।

यह शोभा यात्रा निशान की पूजा करके विश्व के कल्याण की कामना के साथ न्यू कालोनी के पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क से निकाली गई। श्रद्धालु निशान उठाकर आगे बढ़े। जलकल रोड, कोतवाली चौराहा, अमर ज्योति चौराहा होते हुए मोहन रोड, पेड़ा गली, ठठेरी गली, मालवीय रोड होते हुए बजाजी रोड, नगर पालिका रोड, तहसील गेट, नगर पालिका रोड, कोआपरेटिव चौराहा, रामलीला मैदान, राघव नगर होते हुए कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड से कसया रोड होकर श्याम मंदिर पहुंची। सभी श्रद्धालुजन अबीर,गुलाल उड़ाते भक्ति गीत गाते हुए बाबा का जयकारा लगाते रहे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में जहां सबसे आगे घोड़ा और बैंडबाजा रहे थे वहीं भजन गायक अरुण पांडेय ने अपनी टीम के साथ भजन गाते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान बग्धी पर सजी श्री श्याम प्रभु की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। उधर श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां देर रात तक भजन का दौर चलता रहा। यहां श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार किया गया था।

तहसील गेट पर जावेद अहमद के नेतृत्व में स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों में फैयाज अहमद, शमशाद अहमद, अख्तर खान, वसीम अहमद आदि शामिल रहे। निशान यात्रा में श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, शैलेश मणि त्रिपाठी, सचिव अशोक अग्रवाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, अनूप कानोडिया, वेद कानोडिया, राकेश गाडिया, शिवानंद जायसवाल, रोहित अग्रवाल, अमित मोदनवाल, आशीष कानोडिया, सज्जन केजरीवाल, शरद अग्रवाल, अजय गुप्ता, सोनू, सोनी, सौरभ अग्रवाल, राकेश उपाध्याय, अनूप गाडिया, मनोज गोयल, वेद अग्रवाल, श्रवण गोयल आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें