Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस-सपा पर कसा तंज; राहुल व अखिलेश को कहा बच्चा, खुद को बताया चच्चा

Om Prakash Rajbhar News देवरिया लोकसभा क्षेत्र के मझगांवा में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर सपा - काग्रेस पर तंज कसते हुए नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव को बच्चा बताते हुए खुद को उनका चच्चा बता दिया ।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 21 May 2024 02:38 PM (IST)
Hero Image
ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस-सपा पर कसा तंज; राहुल व अखिलेश को कहा बच्चा, खुद को बताया चच्चा

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के देवरिया लोकसभा क्षेत्र के मझगांवा में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सपा-काग्रेस पर तंज कसते हुए नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव को बच्चा बताते हुए खुद को उनका चच्चा बता दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास हुआ है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए आए हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद आपको बिजली बिल जमा करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नया स्कीम लेकर आए हैं। आपके छत पर पावर हाउस यानी सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इस समस्या समाधान भाजपा करेगी, न की बसपा, सपा व कांग्रेस करेगी।

'हमें देवरिया ही नहीं, यूपी की 80 सीट जीतना है'

उन्होंने कहा कि गांव की हर समस्या के समधान की जिम्मेदारी मुझे देते हुए पंचायतीराज मंत्री बनाया गया है। आपके गांव की नाली, चकरोड, शौचालय, आवास, पेंशन दिलाने का कार्य किया जाएगा। गांव में पंचायत भवन बना है। उसमें हर सुविधाएं आपको मिलेगी, जहां पंचायत भवन नहीं बना है, वहां पंचायत भवन बनवाया जाएगा। हमें देवरिया ही नहीं, यूपी की 80 सीट जीतना है।

उन्होंने कहा कि महिला उत्थान का कार्य हमेशा भाजपा ने किया है। राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 100 में से 33 महिलाएं आपके बीच की जनप्रतिनिधि चुनी जाएंगी। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा प्रधानमंत्री का वादा है। यह कार्य सपा, बसपा व कांग्रेस कर पाएंगी क्या?

सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को पांच लाख रुपये तक सलाना उपचार निश्शुल्क कराने की योजना को मंजूरी मिलेगी। कांग्रेस के राहुल गांधी के खटाखट वाले भाषण पर भी उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अभी तक इनकी ही सरकार रही है। इन्होंने क्या किया। सपा, कांग्रेस व बसपा की सरकार में हम लोगों का हक लूटा गया है। आप सबसे पहले लाइन लगाकर मतदान करें। सबसे पहले मतदान करने वाले के दरवाजे पर हम आएंगे।