Move to Jagran APP

Deoria News: बिट्ठलपुर जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रोका, सांसद रामभुआल समेत 15 गिरफ्तार, वार्ता के बाद किया गया रिहा

यूपी के देवरिया जिले में बिठ्ठलपुर गांव में शनिवार की दोपहर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की मौजूदगी में लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपित ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोलकर तोड़फाेड़ की। लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इस बात को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल मौके पर जा रही थी जिसे पुलिस ने रोक लिया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 23 Jun 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
सपा प्रतिनिध‍िमंडल को समझाती देवरिया पुलिस। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को रुद्रपुर के पास पुलिस ने रोक लिया। सपा सांसद रामभुआल निषाद, सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव समेत 15 सपा नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस जिला मुख्यालय लेकर चली गई। बाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव से वार्ता के बाद पुलिस ने रिहा कर दिया।

बिट्ठलपुर में दीपू निषाद की हत्या के बाद गांव में परिवार के लोगों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रुद्रपुर में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव के घर पर ही रोक लिया। सपा प्रतिनिधि मंडल जब जाने का जिद किया तो एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसडीएम रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने वहीं रोकते हुए हिरासत में ले लिया।

सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक डा.मोहसिन खान, सपा नेता कृष्णभान सिंह उर्फ किसान सिंह सैंथवार समेत 15 सपा नेताओं को लेकर पुलिस कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सपा नेताओं से एडीएम प्रशासन से बातचीत करने के बाद पुलिस ने रिहा कर दिया।

इसे भी पढ़ें- जिस महिला को मृत समझ पुलिस कर रही थी जांच वह मिली जिंदा, पति ने कर दिया था अंतिम संस्‍कार

सपा नेताओं के गिरफ्तारी के बाद कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील

सपा नेताओं के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद सपा नेताओं में आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में सपा नेता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सपा नेताओं की भीड़ बढ़ने की सूचना पर कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सपा नेताओं की रिहाई व उनके जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें-महिला सिपाही के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े गए सीओ, सजा के तौर पर बनाया गया सिपाही

बिट्ठलपुर पुलिस छावनी में तब्दील

बिट्ठलपुर में सियासत तेज हो गई है। एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की मौजूदगी में हत्यारोपित पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर हुए तोड़फोड़ के बाद पुलिस सख्त हो गई है। वहां सपा का प्रतिनिधि मंडल भी जाने लगा। बहुत से सपा नेता गांव भी पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा और गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा।

एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था को देखते हुए सपा नेताओं को पहले रोका गया, वह गांव में जाने के लिए जिद कर रहे थे, इसलिए 15 नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जिला मुख्यालय पर लाकर उन्हें रिहा कर दिया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।