Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swami Prasad Maurya: अयोध्‍या एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर स्‍वामी प्रसाद ने द‍िया बड़ा बयान, जानें क्‍या कहा?

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया। वह शुक्रवार को सुभाष चौक पर संवाददाताओं से सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक सांसद द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाना भेजने वाले बयान पर चुटकी ली। कहा कि वह (सांसद) हो जाएंगे। उन्हें इसका अनुभव होगा।

By SAURABH MISHRA Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 29 Dec 2023 10:13 PM (IST)
Hero Image
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देवरिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन मंदिरों में एक से अधिक पुजारी हैं उन मंदिरों में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति को पुजारी अवश्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया। वह शुक्रवार को सुभाष चौक पर संवाददाताओं से सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक सांसद द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाना भेजने वाले बयान पर चुटकी ली। कहा कि वह (सांसद) हो जाएंगे। उन्हें इसका अनुभव होगा।

इसके पूर्व मौर्य ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौर्य ने उन्होंने उसरा बाजार स्थित इंटर कालेज में सपा के पूर्व एमएलसी स्व.रामनगीना यादव के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर नमन किया। कहा कि स्व. रामनगीना ने पिछड़े, शोषितों वंचितों के लिए कार्य किया। ऐसे व्यक्ति हमेशा अपने कार्यों से समाज में याद किए जाते हैं। उनसे मेरा पुराना संबंध था। कहा कि भाजपा सरकार में लाेकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संयोजक पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

सपा कार्यालय में दी गई स्व. राम नगीना यादव को श्रद्धांजल‍ि

देवरिया: पूर्व एमएलसी स्व. राम नगीना यादव की पुण्यतिथि पर बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अवधेश नारायण चौधरी, हृदय नारायण जायसवाल, उपाध्यक्ष उद्भव नारायण सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: क्या स्वामी प्रसाद मौर्य के रवैये से नाराज हैं अखिलेश यादव? अब सपा नेता ने उठाया सवाल; BJP की पिच पर खेलने का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें: Swami Prasad Maurya: 'ह‍िंदू कोई धर्म नहीं बल्‍क‍ि...', स्‍वामी प्रसाद के व‍िवाद‍ित बयान पर क्‍या बोलीं ड‍िंपल यादव?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर