Move to Jagran APP

देवरिया में बुआ के घर आई किशोरी के पेट और गले पर चाकू से हमला, अस्‍पताल में भर्ती; हालत गंभीर

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी पर चाकू से हमला किया गया। बुआ के घर आई किशोरी धान की कटाई के लिए खेत गई थी तभी कुछ युवकों ने उसके पेट और गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 26 Oct 2024 01:46 PM (IST)
Hero Image
घटना के बारे में पूछताछ करती स्‍थानीय पुलिस। जागरण
जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के नकडीहा में बुआ के घर आई किशोरी के पेट व गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब किशोरी धान की कटाई के लिए खेत में गई थी। किशोरी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी लखनऊ में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वहीं उसकी मुलाकात सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी का रहने वाले एक युवक से हो गया। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के चलते आठ अक्टूबर को वह अपने गांव आ गई। जबकि 15 अक्टूबर को अपने बुआ के घर नकडीहा पहुंची।

सुबह बुआ के साथ धान की कटाई करने के लिए गई थी। खेत में ही कुछ युवक पहुंचे और उसके गले व पेट पर चाकू से वार कर दिया। कुछ देर बाद बुआ की नजर उस पर पड़ी, वह लहूलुहान स्थिति में थी।

इसे भी पढ़ें-महराजगंज में हादसा: सुबह टहलने निकले तीन लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो अधेड़ की मौत, एक गंभीर

यह देख बुआ ने पुलिस को सूचना दी और मेडिकल कालेज पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ बरहज आदित्य गौतम ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

रात को आया था किशोरी के मोबाइल पर फोन

किशोरी के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने संबंधित युवक से शादी करने के लिए किशोरी पर दबाव बनाने लगा। किशोरी ने शादी करने से मना करते हुए परिवार के लोगों से बातचीत करने की बात कही। इसके बाद उसने फोन कर बंद कर दिया।

महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

मायके से वापस लौटते समय सड़क हादसे में महिला की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा के भेड़िया टोला की संध्या देवी बाइक से पति प्रमोद सिंह के साथ गुरुवार को कुशीनगर में मायके गई थी। देर शाम लौटते समय हाटा कस्बा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें-यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से छाए बादल, गिरा तापमान; पढ़‍िए IMD का ताजा अलर्ट

डाक्टर से मारपीट के तीन आरोपित धराए

देवरिया शहर के रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित डा. रत्नेश कुमार यादव के पेट एंड वेट क्लीनिक में गुरुवार को घुसकर चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ मारने-पीटने के तीन आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मनीष यादव निवासी डुमरिया थाना खुखुंदू, शेखर मिश्र निवासी सोंदा व उदय प्रताप सिंह निवासी डेहरी थाना मईल शामिल हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।