Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी के इस लोकसभा सीट पर प्रचार करने आए थे अटल बिहारी वाजपेयी, चुनाव को लेकर कही थी यह बात

Deoria Lok Sabha Seat अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को जिताने की अपील करने देवरिया आए थे। जनता से संवाद अंदाज में कहा कि यदि आप लोगों ने यदि लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी को अपना मत देकर जीता दिया होता तो मेरी सरकार नहीं गिरती। इसलिए इस बार फिर मौका मिला है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 21 Mar 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
देवरिया में 1999 की चुनावी जनसभा में हेलीपैड पर भाजपा नेताओं से मिलते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। फाइल फोटो

 वर्ष 1999 में देवरिया के रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने वोट के महत्व से लोगों को बखूबी परिचित कराया था। एक वोट की कमी के चलते उनकी सरकार गिर गई थी और उसके बाद मध्यावधि चुनाव हुआ।

चुनाव प्रचार के दौरान वह भाजपा के उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को जिताने की अपील करने देवरिया आए थे। लोगों से भावनात्मक संवाद करते हुए बताया कि एक-एक वोट का कितना महत्व होता है।

स्व. अटल ने कहा था कि एक वोट का महत्व उनसे ज्यादा कौन जान सकता है। यही एक वाट लोकसभा में उन्हें मिला होता तो सरकार नहीं गिरती और देश को मध्यावधि चुनाव का सामना नहीं करना पड़ता। देश का करोड़ों रुपये चुनाव के नाम पर बर्बाद हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- शराब के शौकीन ध्‍यान दें, यूपी के इस शहर में होली पर नहीं छलका पाएंगे जाम

जनता से संवाद अंदाज में कहा कि यदि आप लोगों ने यदि लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी को अपना मत देकर जीता दिया होता तो मेरी सरकार नहीं गिरती। इसलिए इस बार फिर मौका मिला है। सभी लोग राग द्वेष छोड़कर भाजपा के उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी को लोकसभा में पहुंचाइये तब भाजपा की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज से गोरखपुर आ रही वंदे भारत पर फिर चला पत्थर, चटका कोच का शीशा, यात्री सहमे

उसके बाद तालिया की गड़गड़ाहट करीब तीन मिनट तक होती रही। चारों तरफ अटल जी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। कुछ क्षण के लिए उनकी आवाज रुक गई और वह जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे। मंच से भाजपा के जिला मंत्री रहे निशिरंजन तिवारी बार-बार जनता से अनुरोध करते रहे कि उत्साह में नारेबाजी कम करें। अटल जी की बात सुनें। लेकिन कोई रुक नहीं रहा था। सभी उत्साह में थे। मंच पर अटल जी गदगद थे। उस चुनाव का परिणाम यह रहा कि भाजपा प्रत्याशी लेफ्टिनेंट जनरल त्रिपाठी को बड़े अंतर से जीत मिली। चुनाव के बाद सभी लोग यह कहते रहे कि अटल जी की अपील काम आई।

रिपोर्ट : महेंद्र कुमार त्रिपाठी।