Move to Jagran APP

UP Politics: एटा में पेपरलीक को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए कह दी ये बात

Akhilesh Yadav एटा में मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए अपील करने आएं हैं। जानकारी मिल गई पहले चरण से ही INDIA गठबंधन बढ़त बना चुका है। सपा मुखिया ने कहा कि हम मोबाइल के लिए डाटा मुफ्त देंगे। अच्छे मोबाइल और लैपटॉप देंगे। ये पीडीए परिवार एनडीए को हराने जा रहा है।

By Swati Singh Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 26 Apr 2024 02:55 PM (IST)
Hero Image
एटा में पेपरलीक को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, एटा। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में नेताओं की रैली लगातार जारी है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एटा में जनता को संबोधित किया। तीसरे चरण के मतदान के लिए अखिलेश यहां पहुंचे हैं।

एटा में मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए अपील करने आएं हैं। जानकारी मिल गई पहले चरण से ही INDIA गठबंधन बढ़त बना चुका है। सपा मुखिया ने कहा कि हम मोबाइल के लिए डाटा मुफ्त देंगे। अच्छे मोबाइल और लैपटॉप देंगे। ये पीडीए परिवार एनडीए को हराने जा रहा है।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 26, 2024

पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नौजवान जानते होंगे कि जब भी सरकार ने परीक्षा कराई पेपर लीक करा दिए। क्योंकि ये नौकरी नहीं देना चाहते। पुलिस भर्ती की परीक्षा लीक करा दिया। युवकों को मेहनत बेकार गई। युवकों के दवाब में दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवक प्रभावित हुए है। इस सरकार ने नौकरी और रोजगार छीना है। दिल्ली और लखनऊ की सरकार ने शादी का भविष्य भी युवकों का खतरे में डाल दिया।

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी,… pic.twitter.com/RiCmNHGdVM— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 26, 2024

अग्निवीर योजना पर अखिलेश ने उठाए सवाल

सपा मुखिया ने निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने जिला अस्पताल और एंबुलेंस भी खराब कर दी। 100 नंबर की गाड़ी बंद कर दी। 112 नाम कर दिया। अग्निवीर से कौन खुश है। चार साल की नौकरी है। हमारी सीमा की रक्षा नहीं हो सकती। जब फौज की नौकरी चार साल की ही सकती है तो पुलिस की भी नौकरी भी चार साल की ही सकती है। अखिलेश ने कहा कि हम अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।

'ये संविधान बचाने का चुनाव'

अखिलेश ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का भी है। हमारा आपका वोट देने का भी अधिकार खत्म हो जाएगा। संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। ये लोग संविधान के भक्षक है। बताओ संविधान को बचाओगे या नहीं। जो लोग हमे छोड़ कर गए है वह छोड़ कर नहीं गए हैं। सरकार बनने पर यहीं आएंगे। आज बिजली मिल रही है ये सपा की देन हैं। हमने बिजली घर बनाएं। बिजली का बिल काफी महंगा हो गया है

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024 Voting: बुलंदशहर के इन चार गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार, इस वजह से है नाराजगी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।