Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Etah Crime News: हिंदू बन विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर घर से भगाया; राज खुला तो थाने पहुंची महिला

Etah Crime News हिंदू बन मुस्लिम युवक ने विवाहिता को फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की। युवक की पोल उस समय खुल गई जब विवाहिता उसके गांव पहुंची। तब पता चला कि जिस प्रेमी को वह हिंदू समझ रही थी वह मुस्लिम है। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। उसने मुकदमा दर्ज कराया था।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:32 AM (IST)
Hero Image
हिंदू बन विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर घर से भगाया

जागरण संवाददाता, एटा। हिंदू बन मुस्लिम युवक ने विवाहिता को फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की। युवक की पोल उस समय खुल गई, जब विवाहिता उसके गांव पहुंची। तब पता चला कि जिस प्रेमी को वह हिंदू समझ रही थी, वह मुस्लिम है। पूरी साजिश में मुख्य आरोपित का पिता, भाई और दोस्त भी शामिल रहे। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।

मामला अप्रैल 2023 का है। विवाहिता का पति से मनमुटाव हो गया। उस समय पति के दोस्त असीम खां और उसके साथी ने पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया। विवाहिता का कहना है कि इसके बाद असीम छद्म तरीके से कुणाल बनकर उसके घर आने लगा। स्वजन के नाम भी हिंदू बताता था। कुणाल उर्फ असीम ने उसे बातों में फंसा लिया और एक दिन साथ ले गया। उसने दुष्कर्म किया।

युवती को लेकर भागा

नौ माह पूर्व वह बहलाकर घर से भगा ले गया। इस दौरान शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया और उसे पति से अलग कर दिया। यही नहीं कैलाश मंदिर के निकट किराए पर कमरा भी आरोपित ने उसे दिला दिया। वहां वह आता-जाता था। आरोपित का पिता रशीद खान व भाई वसीम उर्फ बंटी और दोस्त तिलऊ भी आते-जाते थे। आरोपित ने पिता का नाम बलदेव चौधरी बताया था।

शादी की बात की तो बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

युवती ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित से शादी करने के लिए कह रही थी, मगर वह टाल रहा था। पिछले माह उसे यह पता चला कि आरोपित वनगांव का रहने वाला है तो पता लगाते हुए उसके घर पहुंच गई। आरोपित और उसके परिवार ने निकाह करने के लिए कहा। यह भी दबाव बनाया कि धर्म परिवर्तन करना होगा। आरोपित ने उसके कुछ वीडियो बना लिए, जिन्हें प्रसारित करने की धमकी दे रहा था।

मुस्लिम होने का पता लगा तो युवती पहुंची पुलिस के पास

युवती का कहना है कि जब उसे पता चला कि आरोपित मुस्लिम है, तब वह थाने पहुंची और शुक्रवार शाम एफआइआर दर्ज कराई। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण पंवार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Agra News: पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, रिश्तेदार ने दर्ज कराया था धोखाधड़ी मामला