Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से न‍िकाला, देवर पर दुष्कर्म का आरोप; केस दर्ज

यूपी के एटा ज‍िले में विवाहिता को दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म करने और ससुरालीजनों पर दहेज में दिया सामान मांगने पर वापस न करने का आरोप लगाया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति शैलेश कुमार समेत सात ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है।

By Munendra Kumar Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 26 Feb 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की विवाहिता को दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म करने और ससुरालीजनों पर दहेज में दिया सामान मांगने पर वापस न करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है।

रविवार शाम फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र की विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल कोतवाली नगर क्षेत्र में रह रही है।

जान से मारने की कोशि‍श और देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर जान से मारने की कोशिश करने और देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पत‍ि समेत सात पर केस दर्ज 

पीड़िता का कहना है कि दहेज में दिया गया सामान मांगने पर भी ससुरालीजनों द्वारा वापस नहीं किया गया। महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति शैलेश कुमार समेत सात ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर