Move to Jagran APP

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

अवकाश के बावजूद कई स्कूलों में हुए कार्यक्रम अगापे स्कूल में काटा केक टीडी स्कूल में लगा बाल मेला

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 04:59 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 04:59 AM (IST)
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

जासं, एटा: रविवार को बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। अवकाश के बावजूद भी कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। कुछ स्कूलों में एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम हुए तो कुछ स्कूलों ने आनलाइन बाल दिवस मनाया।

एटा पुलिस लाइन स्थित अगापे स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में केक काट कर मनाया गया। कई प्रकार की खेलकूद, वेशभूषा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी, निगहत परवीन प्रधानाचार्य, जितेंद्र सिंह आर्य, विपिन जैन, राजू वर्मा, अखिलेश यादव, दुर्गेश कुमार, नवनीत भदौरिया, एकांश शर्मा, प्रीति उपाध्याय, पूनम यादव, राहिला कुरैशी, डौली सिंह, लक्ष्मी सिंह, समुंद्र गुप्त, सुषमा वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बच्चे मौजूद रहे।

विकासखंड निधौली कलां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौजरपुर पर भी बाल दिवस शिक्षिका अंशिका शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने मौज-मस्ती कर मनाया। रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय समोखर में प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य कर आकर्षित किया। सकीट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शकतपुर पर प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी की देखरेख में बच्चों ने पोस्टर बनाए तथा खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कंपोजिट स्कूल पिदौरा तथा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आनलाइन बाल चौपाल भी आयोजित की गई।

अलीगंज स्थित टीडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। मैनेजर विवेक यादव ने कहा नेहरू को बच्चों से अपार स्नेह था। इसके चलते बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते हैं। भारत की आजादी में चाचा नेहरू का अहम योगदान रहा है। प्रिसिपल डा. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आ•ाद भारत की उन्नति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और उनका देश के प्रति जो त्याग रहा उसको हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। विद्यालय में बाल मेला का भी आयोजन किया गया। संचालन कशिश यादव एवं गार्गी यादव ने किया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.