Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Etawah UP Board Topper List: इटावा की शगुन ने प्रदेश में हासिल किया 6वां स्थान, बनना चाहती हैं इंजीनियर

हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट में छठवें स्थान पर रही शगुन प्रजापति का सपना इंजीनियर बनना है। वह शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज कटरा शमशेर खां की छात्रा है। चार बहनों में चौथी नंबर की शगुन के पिता आदेश कुमार प्रजापति मैनपुरी के एक कालेज में प्रोफेसर हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Tue, 25 Apr 2023 03:38 PM (IST)
Hero Image
इटावा की शगुन ने प्रदेश में हासिल किया 6वां स्थान, बनना चाहती हैं इंजीनियर

जागरण संवाददाता, इटावा : हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट में छठवें स्थान पर रही शगुन प्रजापति का सपना इंजीनियर बनना है। वह शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज कटरा शमशेर खां की छात्रा है। चार बहनों में चौथी नंबर की शगुन के पिता आदेश कुमार प्रजापति मैनपुरी के एक कालेज में प्रोफेसर हैं। तीनों बहनें पिता के साथ ही मैनपुरी में रहती हैं जबकि अनामिका मां रीना प्रजापति के साथ नगर के वैरून कटरा साहब खां में रहती है।

मेहनत और परिश्रम से हासिल की सफलता

मां नगर के एक निजी हास्पिटल में रिसेप्सनिस्ट है। शगुन बताती है कि उसने हाईस्कूल में सफलता कड़े परिश्रम और लगन से प्राप्त की है। इस सफलता में कालेज का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रधानाचार्य सुदामा लाल राजपूत के निर्देशन में विद्यालय में एक्स्ट्रा पीरियड के साथ ही रविवार को भी क्लास की सुविधा रही है। उसने मैथ और साइंस की कोचिंग लेने के साथ ही सत्र के अंतिम महीनों में इंग्लिश की कोचिंग की थी।

नियमित 6 घंटा की पढ़ाई

विद्यालय के अलावा घर पर नियमित छह घंटे पढ़ाई की। उसको खाली समय में पेटिंग करने और इंग्लिश गाने सुनने का शौक रहा है। उसे खुशी है कि मैनपुरी में रह रही उसकी एक बहन ने भी हाईस्कूल उत्तीर्ण कर लिया है। बड़ी बहन ग्रेजुएट है तो मझली बहन इंटरमीडिएट कर चुकी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर