Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक को झपकी आ गई। शनिवार सुबह सवा सात बजे आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर अंकित निवासी विजय नगर न्यू देहली लखनऊ जा रहे थे।

By gaurav dudeja Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sat, 07 Sep 2024 02:37 PM (IST)
Hero Image
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

संवाद सूत्र, ऊसराहार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही स्कार्पियो कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई भी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक स्कार्पियो कार उस समय पलट गई जब कार के चालक को झपकी लग गई। कार में सवार पांच लोग एक ही परिवार के थे। शनिवार सुबह सवा सात बजे आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर अंकित निवासी विजय नगर न्यू देहली लखनऊ जा रहे थे।

उनकी कार अभी ऊसराहार थाना क्षेत्र के किलोमीटर 126 के समीप ही पहुंची थी कि कार चला रहे चालक को झपकी लग गई और कार असंतुलित होकर बीच के डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। करीब 100 की स्पीड से चल रही कार पलक झपकते ही तीन चार बार पलटी खाते हुए विपरीत दिशा में जाने वाले मार्ग पर जा गिरी। गनीमत रही उस समय विपरीत दिशा से कोई वाहन नही आ रहा था नही तो बड़ा हादसा हो जाता।

कार पलटने की सूचना मिली तो तत्काल एक्सप्रेसवे के चौकी इंचार्ज व यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए कार में सवार अंकित पुत्र कमलेश शाह, निखिल पुत्र अभिमन्यु प्रताप सिंह, आदित्य पुत्र अभिमन्यु प्रताप सिंह, अश्वनी पुत्र संजय, सूरज पुत्र लव घायल हो गए, सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

घायलों में निखिल व आदित्य सगे भाई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से तत्काल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया। मौके पर कार के परखच्चे उड़ गए।

थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया सभी घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात संचालित कर दिया गया है।