Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान की नर्सिंग छात्रा की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म की आशंका; अखिलेश यादव ने की न्यायिक जांच की मांग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में कहा है सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। यह उत्तर प्रदेश में भाजपा के समक्ष अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है। इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:02 AM (IST)
Hero Image
औरैया निवासी एएनएम के 2023 बैच की एक छात्रा की मौत हो गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण संववाददाता, इटावा। सैफई स्थित उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय की एक छात्रा की हत्या कर शव को दूर फेंक दिया गया। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

छात्रा का शव विश्वविद्यालय से करीब आठ किमी दूर सोनई गांव में सेंगुर नदी पुल के पास इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मिला है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गले में चोट के निशान हैं।

छात्रा का एक लड़के से हुआ था विवाद

जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले छात्रा का एक लड़के से विवाद हुआ था। औरैया निवासी एएनएम के 2023 बैच की छात्रा विश्वविद्यालय के ग‌र्ल्स हास्टल नंबर-7 रूम नंबर 302 में रहती थी। वह सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गई थी।

गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक सहेली को अपना मोबाइल फोन देकर चली गई और कहा कि दो मिनट बाद वह वापस आ रही है, लेकिन लौटी नहीं। देर शाम आठ बजे पुलिस को राहगीरों ने सेंगुर नदी पुल के पास शव पड़ा होने की सूचना दी।

कपड़े की वजह से हो सकी लड़की की पहचान 

शुरुआत के कुछ घंटों तक शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सफेद कपड़े पहने होने के कारण पुलिस ने जांच की तो उसके बारे में जानकारी सामने आ गई। सीओ सैफई शैलेंद्र प्रताप गौतम व थानाध्यक्ष समित चौधरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा की पीठ और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। पुलिस देर रात मेडिकल विश्वविद्यालय के ग‌र्ल्स हॉस्टल में भी पहुंची और उसके कमरे की जांच की। हत्या किस प्रकार की गई है अभी यह पता नहीं चल सका।

छात्रा की मौत पर अखिलेश ये योगी सरकार पर उठाए सवाल 

देर रात पैरा मेडिकल महाविद्यालय के छात्र छात्राएं भी हॉस्टल में पहुंच गए थे। घटना को लेकर छात्रों में रोष है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

अखिलेश ने न्यायिक जांच की मांग की

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में कहा है सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है।

यह उत्तर प्रदेश में भाजपा के समक्ष अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है। इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, जिससे सैफई जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नारी का मान न उसकी जान बचा पा रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में UP के विधायक के रिश्तेदार को लुटेरों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें