Move to Jagran APP

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शिवपाल यादव ने दिया सीधा जवाब, कहा- अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। राम मंदिर का अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी अयोध्या जाएंगे। राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं। मंदिर जहां होगा हम लोग पूजा वहां करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूंजीपतियों की पार्टी है।

By gaurav dudeja Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:09 PM (IST)
Hero Image
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शिवपाल यादव ने दिया सीधा जवाब(
जागरण संवाददाता, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूंजीपतियों की पार्टी है तथा गरीबों के हितों को छोड़कर, पूंजी पतियों को ही लाभ पहुंचा रही है। 

शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। राम मंदिर का अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी अयोध्या जाएंगे। राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं। मंदिर जहां होगा, हम लोग पूजा वहां करेंगे।

भाजपा पर किया जुबानी हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अदाणी जैसे पूंजीपतियों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं जबकि उस पैसे से प्रदेश भर को मुफ्त बिजली दी जा सकती है। इस सरकार में गरीब किसानों तथा जनमानस के विरुद्ध विद्युत चोरी के मुकदमे लिख कर उनकी तहसील द्वारा आरसी काटी जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि गोशालाएं खाली पड़ी हुई हैं, आवारा गोवंशी से किसान दुखी हैं। भीषण ठंड में किसान रात-रात भर जाकर अपने खेतों की रखवाली कर रहा है। वे जसवंत नगर के ग्राम अधियापुरा में भीषण ठंड में बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरित करने पहुंचे थे।

शिवपाल ने कहा कि तहसीलें भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं, योगी सरकार में कोई भी अधिकारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहा है। संयोजक सपा के जिला सचिव देवेश पचौरी ने बताया कि विधायक शिवपाल सिंह द्वारा गरीबों को 800 से ज्यादा कंबल वितरित किए गए। 

यह भी पढ़ें: दो मनचले भाई सरेराह लड़कियों से कर रहे थे छेड़छाड़, युवक ने रोकने का किया प्रयास- तो तलवार निकालकर गर्दन...

यह भी पढ़ें: कन्नौज में मुन्ना यादव के घर पर गरजा योगी सरकार का बुलडोजर, बेटे के साथ मिलकर पुलिस टीम पर की थी फायरिंग  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।