Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सौहार्द, संस्कार व सेवा में ही आत्मिक सुखानुभूति

सौहार्द संस्कार व सेवा में ही आत्मिक सुखानुभूति

By JagranEdited By: Updated: Sun, 17 Apr 2022 07:32 PM (IST)
Hero Image
सौहार्द, संस्कार व सेवा में ही आत्मिक सुखानुभूति

सौहार्द, संस्कार व सेवा में ही आत्मिक सुखानुभूति

जासं, इटावा : जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि सौहार्द, संस्कार एवं सेवा में आत्मिक सुखानुभूति ही जायंटस का मूल मंत्र है। वह विभिन्न प्रांतों से आए जायंटस पदाधिकारियों से स्वपरिचय के पश्चात काउन्सिल के सभी पदाधिकारियों को पद स्वीकारोक्ति एवं समर्पित भाव से समाज सेवाएं प्रदान करने एवं जायंटस उत्थान हेतु योगदान के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए बोल रहे थे।

शपथ एवं दायित्व बोध समारोह में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में विस्तारित जायंटस वेलफेयर फाउंडेशन शाखा फाइव के संरक्षक मंडल एवं काउन्सिल के पदाधिकारियों की बैठक फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव की अध्यक्षता में हुई। आयोजक मंडल ने समस्त मंचासीन अतिथियों को तिलक वंदन अंग वस्त्र भेंट एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। जायंटस ग्रुप आफ दतावली के अध्यक्ष सर्वेश कुमार आचार्य ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की सर्वोच्च नीति निर्धारक सेंट्रल कमेटी के सदस्य मुकेश अग्रवाल, विशेष समिति सदस्य प्रो. आरके अग्रवाल, डा. शिवराज सिंह यादव, सुधा चौधरी ने समस्त काउन्सिल सदस्यों को दायित्व बोध कराते हुए ऊषा यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना की। पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष पदमा भार्गव एवं अशोक अग्रवाल ने जायंटस के उत्थान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

फेडरेशन आफीसर डा. कैलाश यादव ने बताया कि 13 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के छात्र-छात्राओं को यंग जायंटस समूहों से जोड़ कर जायंटस सेवा कार्यों में उत्कृष्टता लाने का प्रयास करेंगे। डा. उमेश यादव ने रैली द्बारा जनजागरण, जनसंख्या स्थिरीकरण एवं कैरियर काउंसलिंग हेतु समर्पित भाव से योगदान करने का संकल्प लिया।