Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा के धर्म के ढोल को फाड़ दिया है', सपा नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी की हार पर कसा तंज

रामगोपाल यादव ने कहा प्रदेश में शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति व संकुल पद से इस्तीफास दिए जाने के सवाल पर कहा कि जब सरकार अन्य विभागों में इस नियम को लागू नहीं कर रही है तो फिर शिक्षकों पर ही यह क्यों लागू किया जा रहा है। शिक्षकों से चुनाव में बीएलओ सहित अन्य काम भी लिए जाते हैं। अन्य विभागों में इसे लागू किया जाए तब तो ठीक है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:42 PM (IST)
Hero Image
रामगोपाल यादव ने कहा भाजपा अब किसी भी राज्य में वह चुनाव नहीं जीत सकेगी।

जागरण संवाददाता, इटावा। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सात राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का धर्म का ढोल फट गया है। आगे आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। वे रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात राज्यों की 13 विधान सभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है।

बोले- अब भाजपा किसी भी राज्य में चुनाव नहीं जीत सकेगी

11 जगह उसकी हार हुई है। यह इस बात का संकेत है कि इस साल के आखिरी में होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा के धर्म के ढोल को फाड़ दिया है। धार्मिक स्थल बद्रीनाथ में भाजपा बुरी तरह हारी है। अब किसी भी राज्य में वह चुनाव नहीं जीत सकेगी।

'एक दिन पाप का घड़ा फूट जाता है' 

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश भर में बिना कानून के 16 हजार मकान तोड़े गए हैं। एक दिन पाप का घड़ा फूट जाता है, हजारों लोग रोते रहे, कई मंदिर, मस्जिद तोड़ दिए गए, लोगों की जीवन भर की कमाई चली गई। भाजपा को इसका खामियाजा हर हाल में भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने लाल रंग की मंगवाई थी लिपस्टिक, पति ले आया मैरून रंग की- नाराज होकर बीवी ने दहेज उत्पीड़न की कर दी शिकायत