Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने जश्न की कर ली थी तैयारी, मिठाई भी मंगवा ली थी; जैसे ही नतीजे आए हो गए मायूस

इटावा लोकसभा में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त थी। जिसको लेकर भाजपा ने मंडी समिति के पास एक गेस्ट हाउस में अस्थाई कार्यालय बनाया था। जहां पर बड़ी एलईडी में रिजल्ट दिखाया जा रहा था। साथ ही खाना और मिठाई आदि तैयार की जा रही थी। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंचे। लेकिन जैसे-जैसे रिजल्ट आया तो उनके चेहरे उतर गए।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
यूपी की इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने जश्न की कर ली थी तैयारी

जागरण संवाददाता, औरैया: जैसे-जैसे राउंडवार मतगणना हो रही थी और रिजल्ट आ रहे थे। वैसे-वैसे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के चेहरे में मयूसी दिखाई दे रही थी। कार्यकर्ता हार कारणों पर चर्चा कर रहे थे।

क्योंकि इटावा लोकसभा के तहत आते दिबियापुर और औरैया सदर विधानसभा सीट पर सपा पहले चक्र से ही लीड बनाए हुए थी। साथ ही कन्नौज लोकसभा के तहत आते बिधूना विधानसभा में भी सपा आगे चल रही थी। वहीं कार्यालय में कार्यकर्ताओं की लगातार भीड़ बढ़ रही थी।

नतीजे आते ही उतरने लगे भाजपाईयों के चेहरे 

इटावा लोकसभा में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त थी। जिसको लेकर भाजपा ने मंडी समिति के पास एक गेस्ट हाउस में अस्थाई कार्यालय बनाया था। जहां पर बड़ी एलईडी में रिजल्ट दिखाया जा रहा था। साथ ही खाना और मिठाई आदि तैयार की जा रही थी। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंचे। लेकिन जैसे-जैसे रिजल्ट आया तो उनके चेहरे उतर गए। उनकी सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। कार्यकर्ता फोन पर जानकारी लेते नजर आए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें