Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi Aditya nath in Etah: मुख्यमंत्री आज एटा में, करेंगे 419.74 करोड़ की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण

CM Yogi Aditya nath in Etha परियोजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां पूरी। चार घंटे का उनका व्यस्त है कार्यक्रम। जवाहर तापीय परियोजना में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई। 9.55 बजे जवाहर तापीय परियोजना के हेलीपैड पर होगा आगमन।

By Anil Kumar GuptaEdited By: Tanu GuptaUpdated: Sun, 16 Oct 2022 08:50 AM (IST)
Hero Image
CM Yogi Aditya nath in Etha: कुछ ही देर मे पहुंचने वाले हैं सीएम योगी एटा

एटा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 255 परियोजनाओं का लोकार्पण जवाहर तापीय परियोजना में करेंगे। यह परियोजनाएं 419.74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गईं हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग द्वारा बनवाई गईं 12 सड़कों, एक गो संरक्षण केंद्र, 40 हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर 15 आंगनबाड़ी केंद्र, 22 पंचायत भवन, 12 लोक निर्माण विभाग की सड़कों, मनरेगा द्वारा बनाए गए 10 अमृत सरोवर, 32 स्कूलों की बाउंड्रीबाल, जल निगम ग्रामीण की एक परियोजना, शहर की सीवर योजना के प्रथम चरण, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए एक बहुउद्देशीय हाल, खेल विभाग द्वारा बनाए गए अलीगंज में स्पोर्ट स्टेडियम, कारागार विभाग द्वारा जेल में बाउंड्रीबाल का निर्माण आदि परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चार घंटे का उनका व्यस्त कार्यक्रम है। जवाहर तापीय परियोजना में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं, मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः CNG Price Today: दिवाली शापिंग के लिए जाने से पहले जान लें आज के सीएनजी के भाव, पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

9.55 बजे जवाहर तापीय परियोजना के हेलीपैड पर आगमन

10.00 बजे परियोजना स्थल के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे।

10.30 बजे से परियोजना का निरीक्षण

10.40 बजे जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक

11.00 बजे प्रबुद्धजनों के साथ बैठक

11.20 बजे विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण और प्रमाण पत्र वितरण

12.05 बजे विकास कार्याें और कानून व्यवस्था की समीक्षा

13.25 बजे एसटीपी परियोजना मानपुर पर आगमन

13.30 बजे एसटीपी परियोजना का निरीक्षण

13.55 बजे लखनऊ प्रस्थान

यह भी पढ़ेंः Diwali 2022: चौदस में होगी दीपावली, अमावस्या को सूर्य ग्रहण, पढ़ें पंचोत्सव की जानकारी और राशियों पर प्रभाव

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें